भागलपुर में बेरहमी से 12 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। घर से 200 मीटर दूर शव मिला है। बॉडी पर घसीटने और धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान है। वारदात को बाद शव को कूड़ेदान में डाल दिया। घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के जैन मंदिर रोड स्थित कबीरपुर की है। सोमवार सुबह नगर निगम के स्टाफ ने कूड़ेदान खोला तो अंदर खून से लथपथ किशोर की लाश देखी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ललमटिया थाना प्रभारी दीपक पासवान भी टीन के साथ पहुंचे। मृतक की पहचान मोहम्मद इजहार के पुत्र मोहम्मद समीर(12) के तौर पर हुई है। नानी के घर में रहता था। चिकन शॉप पर काम करता था। खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था मृतक के मामा मोहम्मद आजाद ने बताया कि समीर रविवार रात करीब 8 बजे दुकान से घर लौटा था। खाना खाने के बाद रात 11 बजे स्प्राइट पीने के लिए बाहर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। कहीं और हत्या की गई है। शव को यहां लाकर फेंका गया है। समीर नाथनगर इलाके का रहने वाला था। कई साल से अपनी नानी के घर रह रहा था। हत्या किसने और क्यों की है, इसकी जानकारी नहीं है। ये पुलिस जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा। इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच होनी चाहिए। जांच के लिए पहुंची FSL की टीम वहीं, डीएसपी टू राकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया है। सभी पहलुओं पर जांच जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भागलपुर में बेरहमी से 12 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। घर से 200 मीटर दूर शव मिला है। बॉडी पर घसीटने और धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान है। वारदात को बाद शव को कूड़ेदान में डाल दिया। घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के जैन मंदिर रोड स्थित कबीरपुर की है। सोमवार सुबह नगर निगम के स्टाफ ने कूड़ेदान खोला तो अंदर खून से लथपथ किशोर की लाश देखी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ललमटिया थाना प्रभारी दीपक पासवान भी टीन के साथ पहुंचे। मृतक की पहचान मोहम्मद इजहार के पुत्र मोहम्मद समीर(12) के तौर पर हुई है। नानी के घर में रहता था। चिकन शॉप पर काम करता था। खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था मृतक के मामा मोहम्मद आजाद ने बताया कि समीर रविवार रात करीब 8 बजे दुकान से घर लौटा था। खाना खाने के बाद रात 11 बजे स्प्राइट पीने के लिए बाहर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। कहीं और हत्या की गई है। शव को यहां लाकर फेंका गया है। समीर नाथनगर इलाके का रहने वाला था। कई साल से अपनी नानी के घर रह रहा था। हत्या किसने और क्यों की है, इसकी जानकारी नहीं है। ये पुलिस जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा। इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच होनी चाहिए। जांच के लिए पहुंची FSL की टीम वहीं, डीएसपी टू राकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया है। सभी पहलुओं पर जांच जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


