भागलपुर में नाबालिग की हत्या कर शव को दफनाया:जेसीबी से पुलिस ने निकलवाई लाश; गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था‎, ऑनर किलिंग‎ की आशंका

भागलपुर में नाबालिग की हत्या कर शव को दफनाया:जेसीबी से पुलिस ने निकलवाई लाश; गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था‎, ऑनर किलिंग‎ की आशंका

भागलपुर के पीरपैंती में खेत से एक नाबालिग की लाश बरामद की गई है। नाबालिग की लाश को करीब 5 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया गया था। रविवार की शाम जब लोगों ने खेत में दरार देखी तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देर शाम सूचना के बाद पहुंचे सर्किल ‎इंस्पेक्टर अरुण कुमार और‎ थानाध्यक्ष नागेंद्र राम ने जेसीबी से खेत की खुदाई कराई, जिसके बाद नाबालिग की लाश को निकाला गया। नाबालिग के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रेम प्रसंग के मामले में ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। नाबालिग की लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार इस संबंध में कोशिश में जुटी है। लाश करीब एक हफ्ते पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना बाखरपुर के मोहनपुर मधुबन दियारा के सोनूटोला के पास की है। लाश निकाले जाने की 3 तस्वीरें देखिए नाबालिग की गला घोंटकर हत्या की आशंका नाबालिग के गले में दुपट्टा पाए जाने के बाद आशंका जताई जा रही है कि दुपट्टे से ही लड़की की गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद उसकी लाश को खेत में गड्ढा खोदकर दफनाया गया है। चूंकि घटनास्थल दियारा का इलाका है, लोगों का आना-जाना कम होता है, इसलिए लाश कब दफनाई गई, किसने दफनाई, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता। पुलिस ने घटनास्थल पर‎ मौजूद लोगों से शव की पहचान के‎ लिए पूछताछ की, लेकिन किसी ने‎ शिनाख्त नहीं की। इसके बाद सोनू‎ टोला के ग्रामीणों से भी पूछताछ की। ‎लोगों ने कहा कि उन्हें किसी की हत्या‎ की जानकारी नहीं है।‎ एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जुटाए सबूत नाबालिग की शिनाख्त नहीं होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया और सबूत इकट्ठा किया। ‎सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने ‎बताया कि शव देखने से प्रतीत होता ‎है कि नाबालिग की हत्या एक सप्ताह‎ पहले की गई है। पुलिस विभिन्न ‎बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही ‎है। शव की पहचान के लिए उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड ‎किया गया है। साथ ही आसपास के ‎थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। ‎ गड्ढे के अंदर कुदाल के निशान, 4-5 बदमाशों के शामिल होने का शक जिस गड्ढे से किशोरी का शव मिला है, उसके अंदर कुदाल के निशान हैं। पुलिस का कहना‎ है कि कुदाल से 4 फीट चौड़ा, 6 फीट लंबा और 5 फीट गहरा गड्ढा जल्दबाजी में एक ‎व्यक्ति नहीं खोद सकता है। इसमें चार से पांच लोग शामिल हो सकते हैं। आशंका ये भी जताई जा रही है कि नाबालिग की हत्या किसी दूसरी जगह की गई होगी और लाश को यहां लाकर दफनाया गया है। बारिश के बाद वहां मिट्टी‎में दरार आ गई। इसके बाद दरार को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।‎ पुलिस को प्रेम प्रसंग के बाद ऑनर किलिंग, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका‎ थानाध्यक्ष नागेंद्र राम ने कहा कि प्रथम‎दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का हो‎ सकता है। कहीं प्रेम प्रसंग में पकड़े जाने‎ के बाद उसके परिवारवालों ने ही तो हत्या‎कर शव को ठिकाने नहीं लगा दिया? ‎इसके अलावा दुष्कर्म के बाद हत्या की भी‎ आशंका है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रमुख ‎रूप से इन्हीं दो बिंदुओं पर मामले की‎ जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का ‎खुलासा किया जाएगा।‎ भागलपुर के पीरपैंती में खेत से एक नाबालिग की लाश बरामद की गई है। नाबालिग की लाश को करीब 5 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया गया था। रविवार की शाम जब लोगों ने खेत में दरार देखी तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देर शाम सूचना के बाद पहुंचे सर्किल ‎इंस्पेक्टर अरुण कुमार और‎ थानाध्यक्ष नागेंद्र राम ने जेसीबी से खेत की खुदाई कराई, जिसके बाद नाबालिग की लाश को निकाला गया। नाबालिग के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रेम प्रसंग के मामले में ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। नाबालिग की लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार इस संबंध में कोशिश में जुटी है। लाश करीब एक हफ्ते पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना बाखरपुर के मोहनपुर मधुबन दियारा के सोनूटोला के पास की है। लाश निकाले जाने की 3 तस्वीरें देखिए नाबालिग की गला घोंटकर हत्या की आशंका नाबालिग के गले में दुपट्टा पाए जाने के बाद आशंका जताई जा रही है कि दुपट्टे से ही लड़की की गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद उसकी लाश को खेत में गड्ढा खोदकर दफनाया गया है। चूंकि घटनास्थल दियारा का इलाका है, लोगों का आना-जाना कम होता है, इसलिए लाश कब दफनाई गई, किसने दफनाई, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता। पुलिस ने घटनास्थल पर‎ मौजूद लोगों से शव की पहचान के‎ लिए पूछताछ की, लेकिन किसी ने‎ शिनाख्त नहीं की। इसके बाद सोनू‎ टोला के ग्रामीणों से भी पूछताछ की। ‎लोगों ने कहा कि उन्हें किसी की हत्या‎ की जानकारी नहीं है।‎ एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जुटाए सबूत नाबालिग की शिनाख्त नहीं होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया और सबूत इकट्ठा किया। ‎सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने ‎बताया कि शव देखने से प्रतीत होता ‎है कि नाबालिग की हत्या एक सप्ताह‎ पहले की गई है। पुलिस विभिन्न ‎बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही ‎है। शव की पहचान के लिए उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड ‎किया गया है। साथ ही आसपास के ‎थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। ‎ गड्ढे के अंदर कुदाल के निशान, 4-5 बदमाशों के शामिल होने का शक जिस गड्ढे से किशोरी का शव मिला है, उसके अंदर कुदाल के निशान हैं। पुलिस का कहना‎ है कि कुदाल से 4 फीट चौड़ा, 6 फीट लंबा और 5 फीट गहरा गड्ढा जल्दबाजी में एक ‎व्यक्ति नहीं खोद सकता है। इसमें चार से पांच लोग शामिल हो सकते हैं। आशंका ये भी जताई जा रही है कि नाबालिग की हत्या किसी दूसरी जगह की गई होगी और लाश को यहां लाकर दफनाया गया है। बारिश के बाद वहां मिट्टी‎में दरार आ गई। इसके बाद दरार को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।‎ पुलिस को प्रेम प्रसंग के बाद ऑनर किलिंग, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका‎ थानाध्यक्ष नागेंद्र राम ने कहा कि प्रथम‎दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का हो‎ सकता है। कहीं प्रेम प्रसंग में पकड़े जाने‎ के बाद उसके परिवारवालों ने ही तो हत्या‎कर शव को ठिकाने नहीं लगा दिया? ‎इसके अलावा दुष्कर्म के बाद हत्या की भी‎ आशंका है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रमुख ‎रूप से इन्हीं दो बिंदुओं पर मामले की‎ जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का ‎खुलासा किया जाएगा।‎  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *