बागपत में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:अंबेडकरनगर का था निवासी, पुलिस जांच में जुटी

बागपत में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:अंबेडकरनगर का था निवासी, पुलिस जांच में जुटी

बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को त्रिलोक तीर्थ धाम बड़ागांव स्थित अपने कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अंबेडकर नगर जिले के बेनीपुर गांव निवासी आदित्य तिवारी के रूप में हुई है। बताया गया है कि आदित्य तिवारी कैमरामैन का काम करते थे। बड़ागांव में ही रह रहा थे। घटनास्थल पर युवक के कानों में इयरफोन लगे हुए थे। इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि वह आत्महत्या के समय किसी से बात कर रहा था या गाने सुन रहा था। पुलिस इस पहलू पर भी गंभीरता से जांच कर रही है। खेकड़ा थाना प्रभारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *