IIMT यूनिवर्सिटी मेरठ के खिलाफ केस दर्ज:फीस का दबाव बनाकर छात्रा को सुसाइड को उकसाया, 22 घंटों से धरने पर बैठे स्टूडेंट्स

IIMT यूनिवर्सिटी मेरठ के खिलाफ केस दर्ज:फीस का दबाव बनाकर छात्रा को सुसाइड को उकसाया, 22 घंटों से धरने पर बैठे स्टूडेंट्स

मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के खिलाफ गंगानगर थाने में देर रात मुकदमा लिखा गया है। एमबीए स्टूडेंट अनु की सुसाइड के बाद उसके पिता ओमकार गोयल की तरफ से थाने में तहरीर दी गई। जिसमें पिता ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर बेटी को प्रताड़ित करने, मानसिक दबाव बनाकर सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इसी के आधार पर यूनिवर्सिटी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि छात्रा अनु की मौत के बाद से ही यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं। पिछले 22 घंटों से लगातार स्टूडेंट्स का धरना यूनिवर्सिटी गेट पर जारी है। जिसमें आईआईएमटी स्टूडेंट्स के साथ ही बाहरी छात्र, सीसीएसयू से छात्र नेता शान मोहम्मद और मेरठ कॉलेज से छात्र नेता विजित तालियान भी है। रातभर शान मो. और विजित तालियान के नेतृत्व में सैकड़ों स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी गेट के बाहर ही धरनारत रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने वहीं गेट के बाहर रात डेढ़ बजे गद्दे मंगाए और गद्दे डालकर धरने पर बैठे रहे। यह हैं छात्रों की प्रमुख मांगें 1. आईआईएमटी हॉस्टल की वार्डन को बदला जाए महिला छात्रावास की जो वार्डन है वो बहुत बेकार हैं। छात्राओं को प्रताड़ित कर परेशान करती है। उन्हें फाइनेंस के नाम पर टॉर्चर करती है। 2. अगर किसी छात्र-छात्रा की बैक आए या वो डिबार हो जाए तो उस पर तनाव बनाकर दबाव न बनाया जाए 3. फीस या हॉस्टल फीस का दबाव छात्र-छात्राओं पर न बनाया जाए, अगर किसी स्टूडेंट की फाइनेंशियल कंडीशन खराब है तो उसे कॉलेज, यूनिवर्सिटी प्रशासन सपोर्ट करे। 4. अनु गुप्ता की मौत मामले में कॉलेज प्रशासन फुटेज सार्वजनिक करे। 5. अनु की रूममेट को सामने लाकर उससे बात कराई जाए। 6. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। 7. एमबीए के एचओडी, डीन को हटाया जाए। 8. मृतक छात्रा अनु के परिवार को यूनिवर्सिटी की ओर से 50लाख रुपयों की आर्थिक मदद की जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *