IIIT रांची के सक्षम को 1.25 करोड़ की नौकरी:इंस्टीट्यूट के इतिहास का सर्वाधिक प्लेसमेंट, निदेशक बोले – यह संस्थान की उत्कृष्टता का उदाहरण

IIIT रांची के सक्षम को 1.25 करोड़ की नौकरी:इंस्टीट्यूट के इतिहास का सर्वाधिक प्लेसमेंट, निदेशक बोले – यह संस्थान की उत्कृष्टता का उदाहरण

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के छात्र सक्षम को ग्लोबल आईटी कंपनी रूब्रिक में टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर के पद पर 1.25 करोड़ रुपए का वार्षिक पैकेज मिला है। संस्थान के अनुसार, यह संस्थान के इतिहास में हुए अब तक के सभी प्लेसमेंट में सर्वाधिक है। इस उपलब्धि के साथ ट्रिपल आईटी रांची ने अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड में नया अध्याय जोड़ा है। पढ़ाई के दौरान सक्षम ने तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान क्षमता और व्यावसायिक योग्यता का प्रदर्शन किया। उनकी नियुक्ति को संस्थान ने छात्रों के लिए उपलब्ध वैश्विक स्तर के करियर अवसरों से जोड़कर देखा है। रूब्रिक में टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर की भूमिका के लिए उनका चयन प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान हुआ। तकनीकी कौशल और करियर तैयारी पर जोर ट्रिपल आईटी रांची के अनुसार, संस्थान में छात्रों को अकादमिक शिक्षा के साथ तकनीकी अनुभव, उद्योग जगत से संवाद और करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, संकाय सदस्यों और मेंटर्स की ओर से छात्रों को साक्षात्कार की तैयारी, तकनीकी कौशल विकास और रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में मार्गदर्शन दिया जाता है। संस्थान का कहना है कि इसी समग्र तैयारी के माध्यम से छात्रों को विभिन्न कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार किया जाता है। सक्षम की उपलब्धि को भी उनकी व्यक्तिगत मेहनत के साथ संस्थान के अकादमिक और प्लेसमेंट मार्गदर्शन का परिणाम बताया गया है। निदेशक बोले – यह संस्थान की उत्कृष्टता का उदाहरण अपनी सफलता पर सक्षम ने परिवार और मित्रों के साथ संस्थान के प्राध्यापकों और मार्गदर्शकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बेहद खास और भावुक कर देने वाली है। उन्होंने अपने पूरे सफर में साथ देने और विश्वास बनाए रखने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने सक्षम को बधाई देते हुए कहा कि सक्षम की सफलता उस उत्कृष्टता की भावना का प्रमाण है, जिसे ट्रिपल आईटी रांची परिसर में लगातार विकसित करने का प्रयास कर रहा है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के छात्र सक्षम को ग्लोबल आईटी कंपनी रूब्रिक में टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर के पद पर 1.25 करोड़ रुपए का वार्षिक पैकेज मिला है। संस्थान के अनुसार, यह संस्थान के इतिहास में हुए अब तक के सभी प्लेसमेंट में सर्वाधिक है। इस उपलब्धि के साथ ट्रिपल आईटी रांची ने अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड में नया अध्याय जोड़ा है। पढ़ाई के दौरान सक्षम ने तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान क्षमता और व्यावसायिक योग्यता का प्रदर्शन किया। उनकी नियुक्ति को संस्थान ने छात्रों के लिए उपलब्ध वैश्विक स्तर के करियर अवसरों से जोड़कर देखा है। रूब्रिक में टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर की भूमिका के लिए उनका चयन प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान हुआ। तकनीकी कौशल और करियर तैयारी पर जोर ट्रिपल आईटी रांची के अनुसार, संस्थान में छात्रों को अकादमिक शिक्षा के साथ तकनीकी अनुभव, उद्योग जगत से संवाद और करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, संकाय सदस्यों और मेंटर्स की ओर से छात्रों को साक्षात्कार की तैयारी, तकनीकी कौशल विकास और रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में मार्गदर्शन दिया जाता है। संस्थान का कहना है कि इसी समग्र तैयारी के माध्यम से छात्रों को विभिन्न कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार किया जाता है। सक्षम की उपलब्धि को भी उनकी व्यक्तिगत मेहनत के साथ संस्थान के अकादमिक और प्लेसमेंट मार्गदर्शन का परिणाम बताया गया है। निदेशक बोले – यह संस्थान की उत्कृष्टता का उदाहरण अपनी सफलता पर सक्षम ने परिवार और मित्रों के साथ संस्थान के प्राध्यापकों और मार्गदर्शकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बेहद खास और भावुक कर देने वाली है। उन्होंने अपने पूरे सफर में साथ देने और विश्वास बनाए रखने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने सक्षम को बधाई देते हुए कहा कि सक्षम की सफलता उस उत्कृष्टता की भावना का प्रमाण है, जिसे ट्रिपल आईटी रांची परिसर में लगातार विकसित करने का प्रयास कर रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *