Frizzy Hair से हैं परेशान? ये 5 चीजें मिलाकर बनाएं DIY Conditioner, बाल बनेंगे सुपर सॉफ्ट और शाइनी

Frizzy Hair से हैं परेशान? ये 5 चीजें मिलाकर बनाएं DIY Conditioner, बाल बनेंगे सुपर सॉफ्ट और शाइनी
आमतौर पर महिलाएं ड्राई, फ्रिजी और उलझे बालों से काफी परेशान रहती है। महंगे-महंगे कंडीशनर इस्तेमाल करने के बाद भी बाल बेजान बनें रहते हैं। हेयर स्पा के कराने के बाद फिर से ड्राई हेयर्स हो जाते है। इसलिए आप प्राकृतिक रुप से बनें हुए कंडीशनर का प्रयोग करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपके के लिए होममेड हेयर कंडीशनर बताने जा रहे हैं, जो बालों को सॉफ्ट, सिल्की और मेनेजेबल बनाएंगे। इस कंडीशनर में प्रोटीन, नमी और नेचुरल जेल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जो बालों को अंदर से पोषण देता है और हेल्दी बनाता है। आइए आपको बताते हैं इसको कैसे बनाएं।
हेयर कंडीशनर की सामग्री
– मेथी दाना- 3 चम्मच
– पका हुआ चावल- 2 चम्मच
– दही या मलाई- 2 चम्मच
– अलसी – 3 चम्मच
– एलोवेरा- 1 चम्मच
हेयर कंडीशनर बनाने और लगाने का तरीका
– इसे बनाने के लिए सबसे पहले मेथीदाना को रातभर पानी में भिगोएं।
– इसके साथ ही अलसी को पानी में उबलकर जेल तैयार करें।
– अब इन सभी चीजों को मिक्सर में डालकर स्मूथ पेस्ट बनाएं।
– इस पेस्ट को स्कैल्प से लेकर बालों के एंड्स तक अच्छी तरह अप्लाई कर लें।
– इसको 30-40 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
– अंत में हल्के शैंपू से बाल धोएं।
होममेड हेयर कंडीशनर के फायदे
– बालों को डीप कंडीशनिंग प्रदान करता है।
– फ्रिजीनेस और ड्राईनेस को कम करता है।
– बालों को सॉफ्ट, सिल्की और शाइनी बनाता है।
– यह कंडीशनर उलझे बालों को आसानी से मैनेज करता है।
– बालों को प्राकृतिक रुप से मजबूत और हेल्दी बनाता है।
हेयर कंडीशनर में मौजूद चीजों के फायदे
– इसमें मेथी दाना पड़ा है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है, हेयर फॉल को कम करता है, डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली को दूर करता है। बालों को नेचुरल शाइन देता है।
– पके हुए चावल में पाए जाने वाला स्टार्च बालों को स्मूथ और सॉफ्ट बनाता है, हेयर टेक्सचर को सुधार करता है, फ्रिजी बालों को कंट्रोल करता है।
– इसमें इस्तेमाल किया दही या मलाई स्कैल्प को गहराई से मॉइश्चराइज करता है। वहीं ड्राई और डैमेज बालो को रिपेयर करता है। 
– अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं, बालों को घना और मजबूत बनाता है। इसके साथ ही ये स्कैल्प को हेल्दी रखता है और नेचुरल हेयर जेल की तरह का काम करता है।
– एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है, खुजली व इरिटेशन को दूर करता है, बालों की जड़ों को पोषण देता है और हेयर ग्रोथ को सपोर्ट करता है। 
– बालों के बेहतर रिजल्ट के लिए इस कंडीशनर का इस्तेमाल हफ्ते में 1 या 2 बार करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *