ICC Women’s T20 Rankings: दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने लगाई लंबी छलांग, श्री चरणी ने हासिल किया नया मुकाम

ICC Women’s T20 Rankings: दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने लगाई लंबी छलांग, श्री चरणी ने हासिल किया नया मुकाम

ICC महिला टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग, जबकि शेफाली वर्मा को भी हुआ फायदा। 

Women’s T20I Rankings: भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, जिसका असर आईसीसी की ओर से जारी ताजा महिला T20I प्लेयर रैंकिंग में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, भारत की स्टार खिलाड़ियों शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है।

श्री चरणी की शीर्ष स्थान पर पकड़ और मजबूत

महिला T20 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय खिलाड़ी श्री चरणी ने 4 विकेट लिए थे। इस तरह टूर्नामेंट में उनके नाम कुल 12 विकेट दर्ज हुए। इस शानदार प्रदर्शन के चलते बाएं हाथ की स्पिनर ने महिला T20I गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। श्री चरणी के नाम अब 802 रेटिंग अंक दर्ज हैं। इस तरह 800 रेटिंग अंक का आंकड़ा पार करने वाली वह पहली भारतीय महिला गेंदबाज बन गई हैं। उनसे अधिक रेटिंग ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शुट के नाम है, जिनके 806 अंक हैं। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन के भी 802 अंक हैं। इस तरह श्री चरणी 800 या उससे अधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाली महिला खिलाड़ियों के खास क्लब में शामिल हो गई हैं।

दीप्ति शर्मा बनीं नंबर-2 गेंदबाज

महिला T20 एशिया कप में भारत की दीप्ति शर्मा ने कुल 14 विकेट लिए थे। इस शानदार प्रदर्शन का इनाम स्टार भारतीय ऑलराउंडर को रैंकिंग में मिला है। दीप्ति शर्मा ने चार स्थान की छलांग लगाते हुए अब T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

शेफाली वर्मा को भी हुआ फायदा

महिला T20 एशिया कप 2026 में भारत की शेफाली वर्मा ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था। अब वह एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे पायदान पर पहुंच गई हैं। एशिया कप में उन्होंने 47.20 की औसत से 236 रन बनाए। शेफाली को ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। वह पांच स्थान की छलांग लगाकर 15वें नंबर पर पहुंच गई हैं। T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और जॉर्जिया वोल शीर्ष दो स्थानों पर बनी हुई हैं।

बांग्लादेश की खिलाड़ियों ने भी लगाई छलांग

महिला T20 एशिया कप 2026 में अच्छे प्रदर्शन का फायदा बांग्लादेश की कई खिलाड़ियों को भी मिला है। मारुफा अख्तर तीन स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 15वें, राबेया खान तीन स्थान की बढ़त के साथ 18वें, सुल्ताना खातून पांच स्थान ऊपर चढ़कर 32वें और फाहिमा खातून छह पायदान की छलांग लगाकर 49वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, बल्लेबाजों की रैंकिंग में निगार सुल्ताना एक स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर पहुंच गईं। इमेशा दुलानी दो स्थान की बढ़त के साथ संयुक्त रूप से 20वें, शर्मिन अख्तर सुप्ता तीन स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 40वें और शावाल जुल्फिकार चार पायदान की बढ़त के साथ 45वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *