ICC Test Team Rankings: इंग्लैंड से 3-0 की क्लीन स्वीप के बाद पाकिस्तान को झटका, जानें भारत समेत बाकी टीमों की स्थिति

ICC Test Team Rankings: इंग्लैंड से 3-0 की क्लीन स्वीप के बाद पाकिस्तान को झटका, जानें भारत समेत बाकी टीमों की स्थिति

Pakistan Test Team ranking after England series whitewashs में इंग्लैंड से 3-0 की हार के बाद पाकिस्तान 9वें स्थान पर खिसक गया है। जानें भारत, इंग्लैंड और अन्य टीमों की ताजा रैंकिंग। 

ICC Test Team Rankings Pakistan after England 3-0: पाकिस्तान के लिए हालिया इंग्लैंड दौरा बेहद खराब रहा। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इस करारी हार के चलते पाकिस्तान को न सिर्फ WTC 2026-27 अंक तालिका में नुकसान उठाना पड़ा, बल्कि इसका असर टेस्ट टीम रैंकिंग पर भी पड़ा।

दरअसल, आईसीसी की ओर से जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के हाथों 3-0 से मिली हार का खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ा है। पाकिस्तान टेस्ट टीम रैंकिंग में एक स्थान फिसलकर 9वें स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान से नीचे अब सिर्फ जिम्बाब्वे की टीम है। वहीं, वेस्टइंडीज को एक पायदान का फायदा हुआ है। पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ करने वाली इंग्लैंड की टीम 5वें नंबर पर बरकरार है।

ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

आईसीसी की ओर से जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर बरकरार है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। भारत भी अपनी चौथी पोजिशन पर बरकरार है। बांग्लादेश और श्रीलंका क्रमशः छठे और सातवें नंबर पर हैं।

आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग

रैंक टीम मैच अंक रेटिंग
1 ऑस्ट्रेलिया 27 3411 126
2 दक्षिण अफ्रीका 19 2256 119
3 न्यूजीलैंड 22 2336 106
4 भारत 29 3042 105
5 इंग्लैंड 36 3658 102
6 बांग्लादेश 24 1878 78
7 श्रीलंका 19 1434 75
8 वेस्टइंडीज 27 2008 74
9 पाकिस्तान 23 1623 71
10 जिम्बाब्वे 13 217 17

इंग्लैंड की धरती पर पहली बार पाकिस्तान क्लीन स्वीप

इंग्लैंड ने बर्मिंघम टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। यह पहली बार है जब पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड की सरजमीं पर क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में पारी और 103 रन से हराया, दूसरा टेस्ट मैच 194 रन से जीता।

पाकिस्तान की ओर से 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी रजाउल्लाह ने बर्मिंघम टेस्ट मैच में डेब्यू किया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में गेंद और बल्ले, दोनों से शानदार प्रदर्शन किया और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। रजाउल्लाह ने महज 63 गेंदों में 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 9 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके शामिल रहे। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट चटकाए, जिसमें इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का विकेट भी शामिल था।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *