ICC की ओर से टी-20 इंटरनेशनल रैंकिग जारी की गई। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ईशान किशन टॉप पर बरकरार हैं।
T20I Rankings: आईसीसी की ओर से मेंस टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग जारी की गई। वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की वजह से बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को जबरदस्त फायदा मिला है, जबकि ईशान किशन अपना शीर्ष स्थान बचाए रखने सफल रहे हैं। भारत के ही अभिषेक शर्मा दूसरे पायदान पर है।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं तिलक वर्मा एक स्थान के सुधार के साथ 9वें नंबर पर हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे नंबर पर कायम है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जोस बटलकर को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। हैरी ब्रुक और जोस बटलर क्रमशः 5वें और छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस भी एक स्थान के नुकसान के साथ इंग्लैंड की बल्लेबाज जोस बटलर के साथ बराबरी पर हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट 8वें स्थान पर काबिज हैं। श्रीलंका के पथुम निसंका एक स्थान लुढ़क 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई की रैंकिंग में सुधार हुआ है। अब वह दो पायदान चढ़कर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। मिचेल मार्श 12वें और टिम सिफर्ट 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
टी-20I बॉलिंग रैंकिंग में अक्षर पटेल-जसप्रीत बुमराह को नुकसान
आईसीसी की ओर से जारी टी20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है। अक्षर पटेल 2 स्थान लुढ़क 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह अब 11वें नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा और इंग्लैंड के आदिल राशिद 1-1 स्थान के सुधार के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
भारत के वरुण चक्रवर्ती 3 स्थान लुढ़क 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के नसुम अहमद और मेहंदी हसन को 1-1 स्थान का फायदा मिला है। नसुम अहमद और मेहंदी हसन क्रमशः 7वें और 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान टॉप पर बरकरार हैं।
टी-20I ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप-10 में हार्दिक पंड्या एक मात्र भारतीय
आईसीसी की ओर से जारी टी-20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत के हार्दिक पंड्या 8वें स्थान पर कायम है। वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज 2 स्थान सुधार के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी एक स्थान की छलांग के साथ 9वें नंबर पर काबिज हो गए हैं। भारत के अभिषेक शर्मा एक स्थान लुढ़क 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज दो स्थान फिसलकर 13वें नंबर पर हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा शीर्ष पर हैं, जबकि पाकिस्तान के सैम अयूब दूसरे नंबर पर है।
Sports – Patrika | CMS

