Hylo Open में भारतीय चुनौती संभालेंगी PV Sindhu, लक्ष्य सेन और प्रणय भी उतरेंगे

Hylo Open में भारतीय चुनौती संभालेंगी PV Sindhu, लक्ष्य सेन और प्रणय भी उतरेंगे

फ्रेंच ओपन में उपविजेता रहने के बाद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू मंगलवार से यहां शुरू होने वाले पांच लाख डॉलर इनामी हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी तो उनकी नजरें अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने पर होंगी। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने जुलाई में जापान ओपन का खिताब जीता था और इसके बाद पेरिस में फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, खिताबी मुकाबले में उन्हें दक्षिण कोरिया की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग के खिलाफ तीन गेम में हार का सामना करना पड़ा था।सिंधू महिला एकल के पहले दौर में तुर्किये की नेस्लिहान आरिन से भिड़ेंगी। पुरुष एकल में भारत के सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन का सामना फिनलैंड के जोकिम ओल्डोर्फ से होगा जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त आयुष शेट्टी की भिड़ंत चीनी ताइपे के सु ली यांग से होगी। विश्व चैंपियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता भारत के एचएस प्रणय को पहले दौर में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।उनका मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त और मौजूदा विश्व चैंपियन फ्रांस के एलेक्स लेनियर से होगा। किरण जॉर्ज का सामना मलेशिया के चियाम जून वेई से होगा जबकि थारुन मान्नेपल्ली की भिड़ंत फ्रांस के छठी वरीयता प्राप्त टोमा जूनियर पोपोव से होगी। महिला एकल में भारत की अश्मिता चालिहा इस साल कोरिया मास्टर्स का खिताब जीतने और पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन में जापान की तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को हराने के बाद अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने के इरादे से उतरेंगी।पहले दौर में उनका सामना बुल्गारिया की कलोयाना नलबांतोवा से होगा। देविका सिहाग के सामने शीर्ष वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग की कड़ी चुनौती होगी जबकि आकर्षी कश्यप यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा से भिड़ेंगी। आठवीं वरीयता प्राप्त मालविका बंसोड़ का मुकाबला डेनमार्क की लाइन होजमार्क जार्सफेल्ट से होगा जबकि छठी वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा चेक गणराज्य की टेरेजा स्वाबिकोवा के खिलाफ खेलेंगी।इशारानी बरुआ और अनमोल खरब महिला एकल के क्वालीफाइंग दौर में हिस्सा लेंगी। 

फ्रेंच ओपन में उपविजेता रहने के बाद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू मंगलवार से यहां शुरू होने वाले पांच लाख डॉलर इनामी हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी तो उनकी नजरें अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने पर होंगी। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने जुलाई में जापान ओपन का खिताब जीता था और इसके बाद पेरिस में फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, खिताबी मुकाबले में उन्हें दक्षिण कोरिया की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग के खिलाफ तीन गेम में हार का सामना करना पड़ा था।

सिंधू महिला एकल के पहले दौर में तुर्किये की नेस्लिहान आरिन से भिड़ेंगी। पुरुष एकल में भारत के सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन का सामना फिनलैंड के जोकिम ओल्डोर्फ से होगा जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त आयुष शेट्टी की भिड़ंत चीनी ताइपे के सु ली यांग से होगी। विश्व चैंपियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता भारत के एचएस प्रणय को पहले दौर में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

उनका मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त और मौजूदा विश्व चैंपियन फ्रांस के एलेक्स लेनियर से होगा। किरण जॉर्ज का सामना मलेशिया के चियाम जून वेई से होगा जबकि थारुन मान्नेपल्ली की भिड़ंत फ्रांस के छठी वरीयता प्राप्त टोमा जूनियर पोपोव से होगी। महिला एकल में भारत की अश्मिता चालिहा इस साल कोरिया मास्टर्स का खिताब जीतने और पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन में जापान की तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को हराने के बाद अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने के इरादे से उतरेंगी।

पहले दौर में उनका सामना बुल्गारिया की कलोयाना नलबांतोवा से होगा। देविका सिहाग के सामने शीर्ष वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग की कड़ी चुनौती होगी जबकि आकर्षी कश्यप यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा से भिड़ेंगी। आठवीं वरीयता प्राप्त मालविका बंसोड़ का मुकाबला डेनमार्क की लाइन होजमार्क जार्सफेल्ट से होगा जबकि छठी वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा चेक गणराज्य की टेरेजा स्वाबिकोवा के खिलाफ खेलेंगी।

इशारानी बरुआ और अनमोल खरब महिला एकल के क्वालीफाइंग दौर में हिस्सा लेंगी।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *