पति बोला-पेट दर्द के बाद एंबुलेंस बुला रहे थे,दम तोड़ा:सहरसा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पति बोला-पेट दर्द के बाद एंबुलेंस बुला रहे थे,दम तोड़ा:सहरसा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सहरसा के सोनवर्षा में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना अंतर्गत धरहरा वार्ड नंबर 5 निवासी अनिल साह की 25 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। अंजू देवी चार बच्चों की मां थीं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। उनके पति अनिल साह पंजाब में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जनवरी महीने से मायके में रह रही थी पत्नी पति अनिल ने बताया कि उनकी पत्नी अंजू इसी साल जनवरी महीने से अपने मायके में रह रही थीं। मृतका का मायका सहरसा के सोनबरसा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत देहद पंचायत के मोहनपुर वार्ड नंबर 14 में है। शनिवार को अंजू के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पति अनिल अंजू को बाहर ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजाम कर ही रहे थे, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध लग रही है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। सहरसा के सोनवर्षा में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना अंतर्गत धरहरा वार्ड नंबर 5 निवासी अनिल साह की 25 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। अंजू देवी चार बच्चों की मां थीं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। उनके पति अनिल साह पंजाब में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जनवरी महीने से मायके में रह रही थी पत्नी पति अनिल ने बताया कि उनकी पत्नी अंजू इसी साल जनवरी महीने से अपने मायके में रह रही थीं। मृतका का मायका सहरसा के सोनबरसा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत देहद पंचायत के मोहनपुर वार्ड नंबर 14 में है। शनिवार को अंजू के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पति अनिल अंजू को बाहर ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजाम कर ही रहे थे, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध लग रही है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *