धूप से बालों को खराब होने से कैसे बचाएं? डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके और जरूरी सावधानियां

धूप से बालों को खराब होने से कैसे बचाएं? डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके और जरूरी सावधानियां

Hair Care For Summer Season : गर्मियों के आते ही लोग स्किन और हेल्थ का तो ख्याल रखते हैं लेकिन जाने-अनजाने में बालों का ख्याल रखना भूल जाते हैं जिससे बालों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए गर्मियों में स्किन और हेल्थ के साथ-साथ बालों का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। गर्मी में बालों का ख्याल कैसे रखें; Dermatologist & Hair Transplant Specialist डॉ. शिवम गोयल से जानते हैं।

धूप से बालों को हो सकती हैं कई परेशानियां (Problems Caused by Sun Exposure to Hair)

बढ़ सकता है रूखापन

गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप और यूवी (UV) किरणें बालों के प्राकृतिक तेल और नमी को छीन लेती हैं, जिससे बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं।

बालों का टूटना

तेज धूप के चलते नमी खोने से बाल लचीलापन खो देते हैं और कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इससे दोमुंहे बालों (split ends) की समस्या भी बढ़ जाती है।

बालों का रंग फीका पड़ना

धूप बालों के मेलेनिन यानी प्राकृतिक रंग को नष्ट कर देती है। ऐसे में यदि आपने बालों में कलर करवाया है, तो सीधे धूप में बिना किसी दुपट्टे या सिर कवर किए जाने से रंग जल्दी फीका पड़ सकता है।

स्कैल्प को नुकसान

तेज धूप के संपर्क में आने से सिर की त्वचा यानी स्कैल्प रूखी या सनबर्न की समस्या हो सकती है।

बालों का सफेद होना

सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आने से फ्री रेडिकल्स बढ़ते हैं, जो बालों के झड़ने और उनके समय से पहले सफेद होने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं।

धूप से बालों को बचाने के लिए करें ये काम (Tips to Protect Hair from Sun)

बालों को ढकें

धूप से बालों को बचाने के लिए सबसे पहले जब भी धूप में निकलें तो बालों को दुपट्टे, स्कार्फ या टोपी से अच्छी तरह ढकें, ताकि बाल यूवी किरणों से बचे रहें।

ऑयलिंग न करें

अगर आपकी स्कैल्प काफी ज्यादा ऑयली है तो गर्मी में बालों में तेल लगाने से परहेज करें या तेल लगाने के 2-3 घंटे बाद हेयर वॉश करें।

सही शैंपू का करें चुनाव

अगर आपके बाल काफी ज्यादा ड्राई लग रहे हैं तो बालों में नमी बनाए रखने के लिए हाइड्रेटिंग शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें।

हाइड्रेशन का रखें ख्याल

हेयर केयर के साथ ही बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट और हाइड्रेशन का ख्याल रखें। इसके लिए आप अपनी डाइट में सीजनल फ्रूट शामिल करने के साथ ही प्रोटीन इनटेक बढ़ा सकते हैं।

डैंड्रफ से करें बचाव

अगर आपको बालों में काफी ज्यादा डैंड्रफ है तो नॉर्मल शैंपू के बदले डैंड्रफ वाले शैंपू का इस्तेमाल करें।

तेज धूप में बाहर न जाएं

अगर जरूरत न हो तो दिन में 12-3 के समय में बाहर जाने से परहेज करें।

डॉक्टर को दिखाएं

अगर ये सब करने के बाद भी आपके बालों की कंडीशन खराब हो रही है तो डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं। धूप के अलावा यह न्यूट्रिशन की कमी, आयरन की कमी, विटामिन बी12 या किसी बीमारी के चलते भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *