सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई। यह घटना रंगनिया शिव मंदिर के पास हुई। ज़ब वह बाईक से वापस घर लौट रहा था और अज्ञात वाहन ने उसे जबरस्त टक्कर मार दी। जख़्मी को सहरसा ईलाज के लिए लेजाते वक्त मौत हो गयी। मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी 36 वर्षीय भावेश कुमार के रूप में हुई है। भावेश कुमार कैलु यादव के पुत्र थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल है। वह पिछले पांच वर्षों से सोनबरसा कचहरी थाना में गृह रक्षक के पद पर कार्यरत थे। छुट्टी लेकर खेत में गेहूं का भूसा समेटने गए थे मृतक के बड़े भाई विवेक यादव ने बताया कि भावेश दिन में सोनबरसा कचहरी थाना से ड्यूटी के बाद छुट्टी लेकर खेत में गेहूं का भूसा समेटने गए थे। देर रात करीब 10:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। वापस लौटने के दौरान किसी वाहन के ठोंकर से सड़क किनारे जख़्मी हालात मे पड़े मिले। उनकी बाईक सड़क किनारे पड़ी मिली। उन्होंने अंदेशा जताया कि सड़क हादसा मे मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजन उन्हें सिमरी बख्तियारपुर अस्पताल से सहरसा सदर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी रास्ते मे मौत हो गयी। सदर अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी गुंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई। यह घटना रंगनिया शिव मंदिर के पास हुई। ज़ब वह बाईक से वापस घर लौट रहा था और अज्ञात वाहन ने उसे जबरस्त टक्कर मार दी। जख़्मी को सहरसा ईलाज के लिए लेजाते वक्त मौत हो गयी। मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी 36 वर्षीय भावेश कुमार के रूप में हुई है। भावेश कुमार कैलु यादव के पुत्र थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल है। वह पिछले पांच वर्षों से सोनबरसा कचहरी थाना में गृह रक्षक के पद पर कार्यरत थे। छुट्टी लेकर खेत में गेहूं का भूसा समेटने गए थे मृतक के बड़े भाई विवेक यादव ने बताया कि भावेश दिन में सोनबरसा कचहरी थाना से ड्यूटी के बाद छुट्टी लेकर खेत में गेहूं का भूसा समेटने गए थे। देर रात करीब 10:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। वापस लौटने के दौरान किसी वाहन के ठोंकर से सड़क किनारे जख़्मी हालात मे पड़े मिले। उनकी बाईक सड़क किनारे पड़ी मिली। उन्होंने अंदेशा जताया कि सड़क हादसा मे मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजन उन्हें सिमरी बख्तियारपुर अस्पताल से सहरसा सदर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी रास्ते मे मौत हो गयी। सदर अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी गुंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


