बेल्थरा रोड में मनाई गई कुर्ता फाड़ होली, VIDEO:डीजे की धुन पर झूमी युवाओं की टोली, खूब उड़े अबीर-गुलाल

बेल्थरा रोड में मनाई गई कुर्ता फाड़ होली, VIDEO:डीजे की धुन पर झूमी युवाओं की टोली, खूब उड़े अबीर-गुलाल

बेल्थरा रोड में बुधवार को होली का पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही रंग खेलते दिखे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही माहौल रंगीन होता चला गया। सुबह 10 बजे के बाद युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर सड़कों पर उतर आईं। 11 बजे तक नगर की प्रमुख सड़कों पर रंगों से सराबोर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 8 तस्वीरों मे देखिए होली का जश्न.. नगर के युनाइटेड क्लब से एक होली जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल युवा डीजे की धुन पर थिरकते हुए अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। इस दौरान पारंपरिक ‘कुर्ता फाड़ होली’ भी खेली गई। छोटे बच्चों ने भी होली के इस पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के बीच रंगों की बारिश हो रही थी, जबकि युवाओं के समूहों में अबीर-गुलाल की बौछारें देखी गईं। मोहल्लों और चौक-चौराहों पर दिनभर मित्रों व परिचितों का मिलना-जुलना जारी रहा। इस आयोजन में आधुनिक उत्साह के साथ-साथ पारंपरिक संस्कार भी देखने को मिले। युवाओं ने बड़ों को गुलाल लगाकर उनके चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया। यह दर्शाता है कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत करने का पर्व है। बेल्थरा रोड में होली का पर्व रंग, संगीत और परंपरा के संगम के साथ संपन्न हुआ। पूरे नगर में खुशी और सौहार्द का माहौल देखा गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *