होली के बाद काम पर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पूर्व मध्य रेल ने भीड़ को देखते हुए देश के अलग-अलग शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें से कई ट्रेनें गयाजी जंक्शन से होकर गुजरेंगी, जबकि कुछ ट्रेनें आसपास के स्टेशनों से खुलेगी। जिसका सीधा फायदा मगध क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मार्च महीने में दिल्ली, आनंद विहार, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हावड़ा और पुरी जैसे प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। गयाजी जंक्शन पर इन ट्रेनों के ठहराव से टिकट की मारामारी कम होने की उम्मीद है। दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को सुविधा गयाजी होकर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल (8 मार्च), 03239 पटना-नई दिल्ली स्पेशल (5 से 15 मार्च तक प्रतिदिन), 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल (8 से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार) और 03230 पटना-पुरी स्पेशल (5 से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार) शामिल हैं। इसके अलावा 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल (27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार) भी मगध क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा होगी। दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। 03251 दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु स्पेशल 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं 03225 दानापुर-चर्लपल्ली और 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल भी मार्च तक निर्धारित दिनों में संचालित होंगी। ये ट्रेनें गया होकर गुजरने से दक्षिण भारत में काम करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुंबई और पुणे रूट पर भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल, 01150 और 01482 दानापुर-पुणे स्पेशल का संचालन विभिन्न तिथियों में होगा। इसके अलावा 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल और 09344 पटना-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल भी मार्च तक चलेंगी। स्थानीय यात्रियों के लिए 03249/03250 राजगीर-पटना स्पेशल 1 से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। इसका लाभ गयाजी, राजगीर और पटना के बीच यात्रा करने वालों को मिलेगा। मगध क्षेत्र के यात्रियों को राहत रेलवे ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि यात्रा से पहले ट्रेन की तिथि, ठहराव और सीट उपलब्धता की जानकारी जरूर जांच लें। अधिकारियों का कहना है कि होली के बाद भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को कंफर्म सीट दिलाने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है। गयाजी जंक्शन पर बढ़ी ट्रेनों की आवाजाही से मगध क्षेत्र के यात्रियों को इस बार बड़ी राहत मिलने वाली है। होली के बाद काम पर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पूर्व मध्य रेल ने भीड़ को देखते हुए देश के अलग-अलग शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें से कई ट्रेनें गयाजी जंक्शन से होकर गुजरेंगी, जबकि कुछ ट्रेनें आसपास के स्टेशनों से खुलेगी। जिसका सीधा फायदा मगध क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मार्च महीने में दिल्ली, आनंद विहार, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हावड़ा और पुरी जैसे प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। गयाजी जंक्शन पर इन ट्रेनों के ठहराव से टिकट की मारामारी कम होने की उम्मीद है। दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को सुविधा गयाजी होकर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल (8 मार्च), 03239 पटना-नई दिल्ली स्पेशल (5 से 15 मार्च तक प्रतिदिन), 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल (8 से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार) और 03230 पटना-पुरी स्पेशल (5 से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार) शामिल हैं। इसके अलावा 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल (27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार) भी मगध क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा होगी। दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। 03251 दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु स्पेशल 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं 03225 दानापुर-चर्लपल्ली और 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल भी मार्च तक निर्धारित दिनों में संचालित होंगी। ये ट्रेनें गया होकर गुजरने से दक्षिण भारत में काम करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुंबई और पुणे रूट पर भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल, 01150 और 01482 दानापुर-पुणे स्पेशल का संचालन विभिन्न तिथियों में होगा। इसके अलावा 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल और 09344 पटना-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल भी मार्च तक चलेंगी। स्थानीय यात्रियों के लिए 03249/03250 राजगीर-पटना स्पेशल 1 से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। इसका लाभ गयाजी, राजगीर और पटना के बीच यात्रा करने वालों को मिलेगा। मगध क्षेत्र के यात्रियों को राहत रेलवे ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि यात्रा से पहले ट्रेन की तिथि, ठहराव और सीट उपलब्धता की जानकारी जरूर जांच लें। अधिकारियों का कहना है कि होली के बाद भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को कंफर्म सीट दिलाने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है। गयाजी जंक्शन पर बढ़ी ट्रेनों की आवाजाही से मगध क्षेत्र के यात्रियों को इस बार बड़ी राहत मिलने वाली है।


