Hindi Diwas: संविधान सभा ने 14 सितंबर को हिंदी को दिया था राजभाषा का दर्जा

Hindi Diwas: संविधान सभा ने 14 सितंबर को हिंदी को दिया था राजभाषा का दर्जा

हिंदी उन भाषाओं में शुमार है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती है। महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदी जनमानस की है और उन्होंने इसे देश की राष्ट्रबनाने की सिफारिश भी की थी। हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजका दर्जा दिया गया, लिहाजा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक के रूप में स्वीकार किया। वर्ष 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजघोषित किया। हालांकि, पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया।

14 सितंबर से एक दिलचस्प घटना भी जुड़ी है। वर्ष 2015 में आज ही के दिन अमेरिका के टेक्सास में 14 वर्षीय अहमद मोहम्मद स्कूल में घर की बनी एक घड़ी ले कर आया। स्कूल प्रशासन ने गलती से इस घड़ी को बम समझ कर पुलिस को सूचित किया और अहमद मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया।

वास्तविकता का पता चला और अहमद मोहम्मद को व्यापक जन समर्थन मिला। तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उसे व्हाइट हाउस में भी आमंत्रित किया। देश-दुनिया के इतिहास में 14 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1833 : विलियम बेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आए। 1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया। 1949 : संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक का दर्जा दिया।

1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा। 1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की। 1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।

2000 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया। 2001 : अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किए गए। 2007 : जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केन्द्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।

2008 : रूस के पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोत का विमान दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत। 2009 : भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का खिताब जीता।

2012 : तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में स्थित कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना ने स्थानीय विरोध प्रदर्शनों के बावजूद अपना परिचालन शुरू किया। 2015 : इसी दिन सीरिया के अल-हसाका शहर में आईएसआईएस द्वारा किए गए दोहरे कार बम विस्फोटों में कम से कम 26 लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हुए थे। 2017 : मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के दतो केरमात इलाके में स्थित तहफ़ीज़ दारुल क़ुरान इत्तिफ़ाक़िया नामक इस्लामिक धार्मिक बोर्डिंग स्कूल (मदरसा) के छात्रवास में भीषण आग लग गई जिसमें 13 से 17 साल की उम्र के 23 छात्रों और दो शिक्षकों की जान चली गई।

2024 : हैती में पेट्रोल ले जा रहा एक टैंकर ट्रक पलट गया और उसमें विस्फोट हो गया, जिससे 17 लोगों की मौत हो गई तथा 30 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 2025 : भारतीय मुक्केबाजों जैसमीन लंबोरिया (57 किग्रा) और मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा) ने अपना नाम इतिहास में दर्ज कराते हुए लिवरपूल में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कड़े मुकाबलों में अपने-अपने वर्ग में खिताब जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *