दमोह के तेंदूखेड़ा में तेज बारिश, गिरे ओले:एक घंटे की बारिश से पुलिया डूबी, सड़क पर दो फीट तक पानी भरा

दमोह के तेंदूखेड़ा में तेज बारिश, गिरे ओले:एक घंटे की बारिश से पुलिया डूबी, सड़क पर दो फीट तक पानी भरा

दमोह में मंगलवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे कई छोटी पुलिया पानी में डूब गईं और सड़कों पर बाढ़ जैसा नजारा दिखने लगा। जहां दमोह शहरी क्षेत्र में सिर्फ बादल छाए रहे, वहीं तेंदूखेड़ा ब्लॉक में शाम छह बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश सबसे ज्यादा दर्ज की गई। तेंदूखेड़ा ब्लॉक के तारादेही क्षेत्र में एक घंटे की तेज बारिश से चारों तरफ पानी भर गया। आसपास के गांवों में भी रुक-रुककर हुई इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। सड़कों और पुलिया पर बहा पानी, रास्ते हुए बंद समनापुर क्षेत्र में भी एक घंटे की तेज बारिश ने लोगों की रफ्तार रोक दी। समनापुर से जामुन जाने वाले रास्ते पर बनी भरभरा की पुलिया पर करीब डेढ़ फीट तक पानी बहने लगा, जिससे यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया और पुलिया के दोनों तरफ कई ग्रामीण फंस गए। स्थानीय निवासी भगवान सिंह ने बताया कि जंगल में तेज बारिश होने की वजह से अचानक यह स्थिति बनी है। इसके अलावा, तेंदूखेड़ा के सर्रा में भी सड़कों पर दो फीट तक पानी बहता हुआ देखा गया। प्री-मानसून की इस पहली जोरदार बारिश से लोगों में अब जल्द ही मानसून आने की उम्मीद जग गई है। हालांकि, जिले में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप चुभने लगती है और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *