मोतिहारी जहरीली शराब कांड मामले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर मेडिकल टेस्ट, CS अभियान का कर रहे निरीक्षण

मोतिहारी जहरीली शराब कांड मामले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर मेडिकल टेस्ट, CS अभियान का कर रहे निरीक्षण

मोतिहारी में जहरीली शराब कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं। कई लोग पुलिस के डर से या गुपचुप तरीके से इलाज करा रहे हैं, जिससे संक्रमितों की वास्तविक संख्या बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान शुरू कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने कई टीमें गठित की हैं। ये टीमें उन सभी गांवों में जांच अभियान चला रही हैं, जहां जहरीली शराब के सेवन की पुष्टि हुई है या इसकी आशंका है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों की पहचान करना है, जिनमें शराब सेवन के लक्षण दिख रहे हैं, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके। घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही आशा कार्यकर्ता डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि लगभग 30 आशा कार्यकर्ता, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी इस अभियान में शामिल हैं। सभी टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं और संदिग्ध मरीजों को तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें विशेष रूप से तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के उन गांवों में सक्रिय हैं, जहां जहरीली शराब पीने की घटनाएं सामने आई हैं। इन गांवों में मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं, जहां प्राथमिक जांच और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गंभीर मरीजों को आगे के इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। CS अभियान का कर रहे निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार स्वयं भी मौके पर पहुंचकर अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं और टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को शराब पीने के बाद कोई भी परेशानी महसूस हो, तो वे बिना किसी डर के तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। जहरीली शराब कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग की यह सक्रियता स्थिति को नियंत्रित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कोशिश है कि इस घटना के दायरे को सीमित किया जाए और किसी भी तरह की और जनहानि को रोका जा सके। मोतिहारी में जहरीली शराब कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं। कई लोग पुलिस के डर से या गुपचुप तरीके से इलाज करा रहे हैं, जिससे संक्रमितों की वास्तविक संख्या बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान शुरू कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने कई टीमें गठित की हैं। ये टीमें उन सभी गांवों में जांच अभियान चला रही हैं, जहां जहरीली शराब के सेवन की पुष्टि हुई है या इसकी आशंका है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों की पहचान करना है, जिनमें शराब सेवन के लक्षण दिख रहे हैं, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके। घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही आशा कार्यकर्ता डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि लगभग 30 आशा कार्यकर्ता, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी इस अभियान में शामिल हैं। सभी टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं और संदिग्ध मरीजों को तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें विशेष रूप से तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के उन गांवों में सक्रिय हैं, जहां जहरीली शराब पीने की घटनाएं सामने आई हैं। इन गांवों में मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं, जहां प्राथमिक जांच और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गंभीर मरीजों को आगे के इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। CS अभियान का कर रहे निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार स्वयं भी मौके पर पहुंचकर अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं और टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को शराब पीने के बाद कोई भी परेशानी महसूस हो, तो वे बिना किसी डर के तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। जहरीली शराब कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग की यह सक्रियता स्थिति को नियंत्रित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कोशिश है कि इस घटना के दायरे को सीमित किया जाए और किसी भी तरह की और जनहानि को रोका जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *