Hartalika Teej Special: त्यौहार पर बढ़ाएं पैरों की खूबसूरती, ट्राई करें ये Trendy Bichhiya Designs

Hartalika Teej Special: त्यौहार पर बढ़ाएं पैरों की खूबसूरती, ट्राई करें ये Trendy Bichhiya Designs
हिंदू धर्म में व्रत-त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में हरतालिका तीज का व्रत भी बेहद खास माना जाता है। विशेष तौर पर यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। महिलाएं हरतालिका तीज के दिन अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रख सकते हैं और सोलह श्रृंगार भी कर सकते हैं। सोलह श्रृंगार को पूरा करने के लिए नए पैटर्न वाली बिछिया जरुर खरीदें।
हरतालिका तीज के लिए 4ट्रेंडी एडजस्टेबल बिछिया डिजाइंस
फ्लोरल पैटर्न एडजस्टेबल सिल्वर बिछिया
आजकल फूलों के डिजाइन वाली बिछिया काफी पसंद कर लिए है। ऐसे में यदि आप भी इस साल हरतालिका तीज पर बिछिया खरीद का सोच रहे हैं, तो फ्लोरल पैटर्न वाली यह एडजस्टेबल बिछिया खरीद सकती है। आप चाहे सूरजमुखी, कमल से लेकर गुलाब और पंखुड़ियों की नक्काशी वाले कई सुंदर डिजाइंस मिल जाएंगे।
ऑक्सिडाइज्ड आर्च और घुंगरू बिछिया
पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप हरतालिका तीज पर ऑक्सिडाइज्ड आर्च और घुंगरु बिछिया खरीदकर पहन सकती हैं। चांदी की बिछिया के ऐसे डिजाइंस आपके पैरों को खूबसूरत बनाने के साथ ही आपके तीज लुक में चार चांद लगा देगा। 
मीनाकारी वर्क बिछिया
आजकल मीनाकारी वर्क बिछिया काफी ट्रेंड में है। यदि आप हरतालिका तीज के लिए पैरों को सुंदर लुक देना चाहती हैं, तो आप रंग-बिरंगे पत्थरों वाली मीनाकारी बिछिया आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यह बिछिया आपके पैरों पर खूब जचेगी।
मिनिमलिस्टिक सिंगल स्टोन बिछिया
अगर आपको ज्यादा हैवी डिजाइन पसंद नहीं है, तो आप लाइटवेट बिछिया पहना सकते हैं, इसके लिए आप पतले चांदी के छल्ले के ऊपर एक नग वाली बिछिया बेहद खूबसूरत लगेगी। यह पैरों में चार चांद लगा देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *