गोरखपुर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती:पूजा-पाठ के बाद हुआ भंडारा, देर रात तक बंटा प्रसाद

गोरखपुर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती:पूजा-पाठ के बाद हुआ भंडारा, देर रात तक बंटा प्रसाद

गोरखपुर में राम जानकी नगर स्थित विजय एंड कंपनी परिसर में हनुमान जयंती का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह से ही धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई थीं। विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और भगवान हनुमान की आराधना के साथ क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। शाम के समय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भंडारा रहा, जिसका आयोजन बड़े स्तर पर किया गया। जैसे ही भंडारा शुरू हुआ, आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे और देखते ही देखते परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन देर रात तक चलता रहा और लगातार लोगों की भीड़ बनी रही। पूरे समय व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजकों और सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन शुभम जायसवाल और अजीत जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आदित्य, वरुण, शशांक, विजय, राज, अक्षय, भोला और अंकित सहित स्थानीय युवाओं की टीम ने जिम्मेदारी संभाली। सभी ने मिलकर व्यवस्था, प्रसाद वितरण और श्रद्धालुओं के स्वागत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ कार्यक्रम
पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक भंडारे में हिस्सा लिया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *