Hanuman Ansh Day 45: हनुमान अंश की कमाई में फिर आया संडे को उछाल, जानें मिर्जापुर और दायरा का क्या रहा हाल?

Hanuman Ansh Day 45: हनुमान अंश की कमाई में फिर आया संडे को उछाल, जानें मिर्जापुर और दायरा का क्या रहा हाल?

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 45: भारतीय सिनेमाघरों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक तरफ जहां नए कंटेंट और बड़े सितारों का महासंग्राम चल रहा है, वहीं दूसरी ओर लो-बजट और कंटेंट-ड्रिवन फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर इतिहास रच रही हैं। इस शुक्रवार 18 सितंबर को दो नई फिल्मों- करीना कपूर व पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी ‘वाइब’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि, पहले से शानदार कमाई कर रही ‘हनुमान अंश’, मिर्जापुर, इरुमुडी’ और अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ के बीच नए वीकेंड पर कड़ी टक्कर देखने को मिली। आइए जानते हैं रविवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी और किसका गणित बिगड़ा…

वीकेंड पर भी सुस्त रही करीना कपूर की ‘दायरा’

18 सितंबर को रिलीज हुई करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुचर्चित फिल्म ‘दायरा’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। शानदार स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही।

ओपनिंग डे पर महज 1 करोड़ से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने शनिवार को 1.75 करोड़ बटोरे थे। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को भी वीकेंड का कोई खास फायदा फिल्म को नहीं मिला और इसने पहले संडे 20 सितंबर तीसरे दिन 1.75 करोड़ की ही कमाई की। इसके साथ ही ‘दायरा’ का 3 दिनों का कुल नेट कलेक्शन भारत में महज 4.50 करोड़ पर सिमट कर रह गया है।

कुणाल खेमू की ‘वाइब’ ने पकड़ी रफ्तार

‘मडगांव एक्सप्रेस’ की सफलता के बाद निर्देशक के रूप में लौटे कुणाल खेमू की नई फिल्म ‘वाइब’ (Vibe) को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने 18 सितंबर को 1.70 करोड़ से शुरुआत की थी।

शनिवार को 2.75 करोड़ कमाने के बाद, फिल्म ने रविवार को अपनी पकड़ मजबूत करते हुए 3 करोड़ का बिजनेस कर डाला। इसके साथ ही ‘वाइब’ का 3 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 7.45 करोड़ तक पहुंच गया है, जो ‘दायरा’ के मुकाबले काफी बेहतर है।

‘हनुमान अंश’ का ऐतिहासिक धमाका

7 अगस्त को रिलीज हुई महज 2 करोड़ के मामूली बजट वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा चमत्कार साबित हुई है। शोभिनव सत्य के बेहतरीन अभिनय (नीम करोली बाबा के किरदार में) से सजी इस फिल्म ने अपने 45वें दिन यानी रविवार को अकेले 13.75 करोड़ का चौंकाने वाला बिजनेस किया है।

अब तक फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 271.88 करोड़ हो चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 329.30 करोड़ के पार पहुंच गया है। महज 10 लाख से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में कमाई का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

200 करोड़ पार ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल जारी

4 सितंबर को रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। 25.75 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में भी 55 करोड़ की शानदार कमाई की थी।

Sacnilk के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, अपने 17वें दिन (रविवार) फिल्म ने 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 215.70 करोड़ हो गया है, जबकि दुनिया भर में फिल्म 302.19 करोड़ का विशाल ग्रॉस आंकड़ा पार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *