हाजीपुर नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने अपने राजनीतिक जीवन के 9 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट गौरव ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। इसी दौरान वार्ड संख्या-5 में तीन महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं को स्वीकृति मिलने की जानकारी भी सामने आई, जिनका कार्य जल्द शुरू होगा। सम्राट गौरव ने बताया कि डॉ. संगीता कुमारी ने 9 जून 2017 को पहली बार हाजीपुर नगर परिषद की सभापति के रूप में शपथ ली थी। तब से उन्होंने नगर विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है। मुलाकात के दौरान सम्राट गौरव ने वार्ड संख्या-5 से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की। इस पर सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने बताया कि वार्ड-5 के लिए तीन विकास योजनाओं को स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृत योजनाओं में देवचंद कॉलेज गेट से उत्पल जी के घर तक 10 लाख 37 हजार 790 रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण शामिल है। दूसरी योजना आयशर सर्विस सेंटर से वीर बहादुर जी के घर होते हुए सियाराम सिंह जी के घर तक 13 लाख 34 हजार 980 रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण है। तीसरी योजना अनिल राय के घर से सुनील किराना तक 11 लाख 53 हजार 880 रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक सड़क एवं दीवार निर्माण कार्य है। सम्राट गौरव ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन योजनाओं की मांग कर रही थी। इन कार्यों के पूरा होने से वार्ड-5 के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने डॉ. संगीता कुमारी की सादगी, सहजता और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण बताया। गौरव ने सभापति के उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की कामना करते हुए हाजीपुर के निरंतर विकास की उम्मीद जताई। इस अवसर पर रामु सहनी, वार्ड पार्षद दरोगा खान, बाबा खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हाजीपुर नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने अपने राजनीतिक जीवन के 9 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट गौरव ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। इसी दौरान वार्ड संख्या-5 में तीन महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं को स्वीकृति मिलने की जानकारी भी सामने आई, जिनका कार्य जल्द शुरू होगा। सम्राट गौरव ने बताया कि डॉ. संगीता कुमारी ने 9 जून 2017 को पहली बार हाजीपुर नगर परिषद की सभापति के रूप में शपथ ली थी। तब से उन्होंने नगर विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है। मुलाकात के दौरान सम्राट गौरव ने वार्ड संख्या-5 से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की। इस पर सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने बताया कि वार्ड-5 के लिए तीन विकास योजनाओं को स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृत योजनाओं में देवचंद कॉलेज गेट से उत्पल जी के घर तक 10 लाख 37 हजार 790 रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण शामिल है। दूसरी योजना आयशर सर्विस सेंटर से वीर बहादुर जी के घर होते हुए सियाराम सिंह जी के घर तक 13 लाख 34 हजार 980 रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण है। तीसरी योजना अनिल राय के घर से सुनील किराना तक 11 लाख 53 हजार 880 रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक सड़क एवं दीवार निर्माण कार्य है। सम्राट गौरव ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन योजनाओं की मांग कर रही थी। इन कार्यों के पूरा होने से वार्ड-5 के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने डॉ. संगीता कुमारी की सादगी, सहजता और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण बताया। गौरव ने सभापति के उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की कामना करते हुए हाजीपुर के निरंतर विकास की उम्मीद जताई। इस अवसर पर रामु सहनी, वार्ड पार्षद दरोगा खान, बाबा खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


