Hair Care Tips: बेजान बालों के लिए बेहद असरदार है Rice Water Rinse, जानें सही Method

Hair Care Tips: बेजान बालों के लिए बेहद असरदार है Rice Water Rinse, जानें सही Method
प्रदूषण, धूल-मिट्टी, बदलता मौसम और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बालों की नमी कहीं खो जाती है, जिस कारण बाल बेजान और रुखे नजर आते हैं। गौरतलब है कि बेजान बालों के कारण आपकी खूबसूरती में कमी आती है। इस समस्या से बचने के लिए ज्यादातर महिलाएं महंगे-महंगे हेयर स्पा या फिर कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी आपको कोई फायदा नजर नहीं आ रहा होगा।
अगर आप चावल के पानी यानी राइस वॉटर का इस्तेमाल करेंगे, तो बेजान बालों की समस्या झड़ से खत्म हो जाएगी।
बालों के लिए राइस वॉटर रिंस का इस्तेमाल कैसे करें?
बाल धोने के बाद सही तरीके से राइस वॉटर रिंस करने से बालों में गजब की चमक आती है और बालों का टूटना भी कम होता है। आइए आपको बताते हैं कैसे घर पर फर्मेंटेड राइस वॉटर को तैयार करें।
फर्मेंटेड राइस वॉटर तैयार करने का आसान तरीका
 – सबसे पहले आप आधा कप चावल लें और उन्हें साफ पानी से दो-तीन बार अच्छी तरह से धो लें।
 – इसके बाद चावल में 2 कप साफ पानी डालकर भिगो दें।
 – फिर इसे ढक्कर कम से कम 24 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
 – अब 24 घंटे के बाद पानी को छानकर किसी साफ स्रे बोतल या बर्तन में निकाल लें। आपका फर्मेंटेड राइस वॉटर तैयार हो जाएगा।
राइस वॉटर इस्तेमाल करने की सही स्टेप-बाय-स्टेप विधि
राइस वॉटर का सही इस्तेमाल करने के लिए कुछ खास स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
 शैम्पू से बाल धोकर राइस वॉटर लगाएं
 – सबसे पहले आप अपने बालों की किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से अच्छे से वॉश कर लें।
 – फिर बाद में गीले बालों पर ही तैयार किया गया राइस वॉटर को डालें।
 – इसे बालों की जड़ों से लेकर नीचे सिरों तक अच्छे लगाएं। स्प्रे बोतल की मदद से इसे लगाना काफी आसान होगा।
स्कैल्प की मसाज करें और सादे पानी से धोएं
 – राइस वॉटर लगाने के बाद कम से कम 3 से 5 मिनट तक रुकें और फिर हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करें।
 – मालिश करने के बाद इस पानी को बालों में 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें।
 – फिर सादे पानी से बालों को अच्छी तरह से धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि दोबारा शैम्पू का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
बालों में राइस वॉटर रिंस करने के बेहतरीन फायदे
 – इसमें प्रोटीन होता है, जो बालों का लचीलापन सुधार देता है और इन्हें बीच से टूटने से बचाता है।
 – नियमित इस्तेमाल से दोमुंहे बालों की समस्या कम होने लगती है। 
 – बिना किसी केमिकल वाले महंगे कंडीशनर के भी आप अपने बालों को स्मूथ और चमकदार बना सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *