बठिंडा में जिम ट्रेनर हेरोइन समेत अरेस्ट:50 हजार की ड्रग मनी जब्त, दूसरे गांव से लाकर करता था सप्लाई

बठिंडा में जिम ट्रेनर हेरोइन समेत अरेस्ट:50 हजार की ड्रग मनी जब्त, दूसरे गांव से लाकर करता था सप्लाई

बठिंडा पुलिस ने एक जिम ट्रेनर को 357 ग्राम हेरोइन और 50 हजार की ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सिविल लाइंस थाने के एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, रामसरा गांव का निवासी ओंकार सिंह, धोबी गली नंबर 3 में ड्रग्स का कारोबार करता है और बड़ी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई करता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ओंकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 357 ग्राम हेरोइन और 50 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। आरोपी 100 फुट रोड पर ‘ओवन’ नाम का एक जिम भी चलाता था। गांव जांडियाले से लाकर करता था हेरोइन सप्लाई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओंकार सिंह जंडियाले गांव के एक व्यक्ति के संपर्क में था और उसी से हेरोइन ला रहा था। पुलिस आज आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि वह जंडियाले गांव के किस व्यक्ति से जुड़ा था, वह कितने समय से इस धंधे में सक्रिय था, और इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से ला रहा था और किसे सप्लाई करने वाला था। बठिंडा की एसएसपी ज्योति यादव ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा नियमित रूप से नाकेबंदी और घरों में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी अपराधी को बख्शा न जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *