कानपुर में 31,000 रुपए किलो बिक रही गुजिया:मिठाई बाजार में छाई सोने व चांदी के बर्क की गुजिया, ड्राईफ्रूट की भी डिमांड

कानपुर में 31,000 रुपए किलो बिक रही गुजिया:मिठाई बाजार में छाई सोने व चांदी के बर्क की गुजिया, ड्राईफ्रूट की भी डिमांड

कानपुर में होली के रंगों के साथ इस बार शहर में मिठास भी खास अंदाज में घुलने जा रही है। कानपुर के मिठाई बाजार में सोने की बर्क लगी शाही गुजिया ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। 24 कैरेट सोने के बर्क से सजी इस खास गुजिया की कीमत 31,000 रुपए प्रति किलोग्राम रखी गई है। यह शहर की सबसे महंगी गुजिया है। सोने की सिंगल गुजिया का बॉक्स मात्र 750 रुपए कीमत का है। रंगों के त्योहार पर इस बार गुजिया सिर्फ मिठास ही नहीं, शाही अंदाज का स्वाद भी परोस रही है। चांदी की गुजिया 2100 रुपए किलो अशोक नगर स्थित पहलवान जी नमकीन एंड स्वीट्स में इस बार होली के लिए करीब 6 से ज्यादा फ्लेवर की गुजिया तैयार की गई हैं। दुकान संचालकों का कहना है- शाही कलेक्शन में सोने के अलावा सिल्वर बर्क गुजिया भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 2100 रुपये प्रति किलो है। शॉप ऑनर गौरव अग्रवाल ने बताया- ग्राहकों की खास डिमांड पर सोने व चांदी का बर्क चढ़ी गुजिया बनाई गई हैं। पूजा के समय व गिफ्ट देने में इनका खास क्रेज है। इसके अलावा अंजीर, केसर व ट्रेडिशनल गुजिया भी बनाई है।
सेहत का स्वाद भी, अंजीर गुजिया की मांग इस बार बाजार में हेल्दी विकल्प भी शामिल किए गए हैं। ड्राईफ्रूट और अंजीर से तैयार विशेष गुजिया 1600 रुपए प्रति किलो में ग्राहकों को मिल रही है। इसके अलावा केसर गुजिया, चाशनी वाली पारंपरिक गुजिया और मावा स्पेशल फ्लेवर भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। अलग-अलग बाजारों में बढ़ी रौनक होली नजदीक आते ही शहर के प्रमुख मिठाई बाजारों बिरहाना रोड, रैना मार्केट, पनकी और लाजपत नगर में गुजिया की खरीदारी तेज हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार लोग पारंपरिक स्वाद के साथ प्रीमियम और यूनिक वैरायटी की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। 12 करोड़ की लैंबोर्गिनी 8 करोड़ में थाने से छूटी:कानपुर कोर्ट में बेल बॉन्ड जमा कराया; आधी रात ट्रक में भरकर ले गए कानपुर में अरबपति कारोबारी केके मिश्रा के बेटे ने जिस 12 करोड़ की लैंबोर्गिनी कार से 6 लोगों को टक्कर मारी थी, वह कार 8.30 करोड़ के बेल बॉन्ड (गारंटी) पर थाने से छूट गई। शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सूरज मिश्रा की कोर्ट ने दिन में कार को रिलीज करने का आदेश दिया। आधी रात 12:30 बजे कार थाने से छुड़वाई गई, फिर ट्रक में भरकर ले गए। पढ़ें पूरी खबर….

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *