Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

अहमदाबाद, आठ सितंबर गांधीनगर में नौ सितंबर से शुरू हो रहे गुजरात विधानसभा के तीन दिवसीय मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा चर्चा और मंजूरी के लिए नौ विधेयक पेश किये जाने की उम्मीद है। राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि 11 सितंबर को समाप्त होने वाले इस सत्र के दौरान विधेयक पेश किए जाएंगे और पारित किए जाएंगे तथा सदन में सरकारी कामकाज और कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) द्वारा मंजूर अन्य विषयों पर चर्चा होगी। राज्य के कृषि मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता जीतू वाघाणी ने कहा कि संक्षिप्त सत्र के दौरान सदन में ‘‘करीब नौ विधेयक’’ पेश किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इनमें गुजरात कृषि विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, प्राकृतिक कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, गुजरात किराया विधेयक और गुजरात पशु आहार, कुक्कुट आहार और खनिज मिश्रण (उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं गुणवत्ता नियंत्रण के विनियमन) विधेयक शामिल हैं। बुधवार को सत्र के पहले दिन हाल के महीनों में दिवंगत हुए पांच पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि देने के साथ कार्यवाही शुरू होगी। इनमें वरिष्ठ विधायक योगेश पटेल और मोहनसिंह राठवा भी शामिल हैं।

सरकार ने कहा कि सत्र के दौरान बीएसी द्वारा मंजूर अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी। बीएसी सदन में विधेयकों और अन्य विधायी कामकाज के लिए समय-सारिणी तथा समय आवंटन की सिफारिश करने वाली महत्वपूर्ण समिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *