गयाजी के झाड़ू गोदाम में लगी आग:वेल्डिंग की चिंगारी से हादसा, 10 लाख का सामान जला

गयाजी के झाड़ू गोदाम में लगी आग:वेल्डिंग की चिंगारी से हादसा, 10 लाख का सामान जला

गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रजिस्ट्री ऑफिस दुर्गाबाड़ी के पास आज देर शाम एक झाड़ू गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। यह आग वेल्डिंग के दौरान निकली एक चिंगारी के कारण लगी। गोदाम के ऊपर टीन शेड लगाने का काम चल रहा था, जिसके लिए मिस्त्री वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी नीचे रखे झाड़ुओं पर जा गिरी। झाड़ू अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भीषणता के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास के अन्य मकानों और दुकानों तक फैलने से रोका। गोदाम के मालिक गोपाल पांडे ने बताया कि उनकी झाड़ू बनाने की फैक्ट्री किसी अन्य स्थान पर है, जबकि इस गोदाम का उपयोग तैयार झाड़ुओं के भंडारण के लिए किया जाता था। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह अपनी दुकान पर थे। जब तक उन्हें आग लगने की सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब तक गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में झाड़ू जलकर राख हो चुका था। गोपाल पांडे ने बताया की इस हादसे में करीब 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के झाड़ुओं का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि यदि निर्माण काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता, तो शायद यह हादसा टल सकता था। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रजिस्ट्री ऑफिस दुर्गाबाड़ी के पास आज देर शाम एक झाड़ू गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। यह आग वेल्डिंग के दौरान निकली एक चिंगारी के कारण लगी। गोदाम के ऊपर टीन शेड लगाने का काम चल रहा था, जिसके लिए मिस्त्री वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी नीचे रखे झाड़ुओं पर जा गिरी। झाड़ू अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भीषणता के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास के अन्य मकानों और दुकानों तक फैलने से रोका। गोदाम के मालिक गोपाल पांडे ने बताया कि उनकी झाड़ू बनाने की फैक्ट्री किसी अन्य स्थान पर है, जबकि इस गोदाम का उपयोग तैयार झाड़ुओं के भंडारण के लिए किया जाता था। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह अपनी दुकान पर थे। जब तक उन्हें आग लगने की सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब तक गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में झाड़ू जलकर राख हो चुका था। गोपाल पांडे ने बताया की इस हादसे में करीब 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के झाड़ुओं का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि यदि निर्माण काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता, तो शायद यह हादसा टल सकता था। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *