Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी वायदा भी लुढ़की, अमेरिका से मिले एक संकेत के बाद आई बिकवाली

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी वायदा भी लुढ़की, अमेरिका से मिले एक संकेत के बाद आई बिकवाली

Gold Rate Today 31st August 2026: सोने की घरेलू और वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। घरेलू हाजिर और वायदा दोनों बाजारों में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सोमवार सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1470 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1350 रुपये गिरकर 1,43,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 830 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने के हाजिर भाव

शहर 24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई ₹1,56,770 ₹1,43,700 ₹1,21,400
मुंबई ₹1,56,770 ₹1,43,700 ₹1,17,850
दिल्ली ₹1,56,920 ₹1,43,850 ₹1,18,000
कोलकाता ₹1,56,770 ₹1,43,700 ₹1,17,850
बेंगलुरु ₹1,56,770 ₹1,43,700 ₹1,17,850
हैदराबाद ₹1,56,770 ₹1,43,700 ₹1,17,850
केरल ₹1,56,770 ₹1,43,700 ₹1,17,850
पुणे ₹1,56,770 ₹1,43,700 ₹1,17,850
वडोदरा ₹1,56,820 ₹1,43,750 ₹1,17,900
अहमदाबाद ₹1,56,820 ₹1,43,750 ₹1,17,900
जयपुर ₹1,56,920 ₹1,43,850 ₹1,18,000

सोने की वायदा कीमतों में गिरावट

घरेलू वायदा बाजार में सोना सोमवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर 5 अक्टूबर की एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव 1.39 फीसदी या 2166 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

gold
PC: MCX

चांदी वायदा में भी आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का घरेलू वायदा भाव एमसीएक्स पर सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर 1.22 फीसदी या 2954 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

silver
PC: MCX

अमेरिका में रेट हाइक की उम्मीदों से गिरे सोना-चांदी

केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया के अनुसार, अमेरिका में सितंबर महीने में होने वाली फेड की बैठक में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीदें काफी तेज हो गई हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श की जैक्सन होल स्पीच के बाद ब्याज दर बढ़ने की संभावना पर दांव काफी बढ़ गया है। ऐसा हुआ तो डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को सपोर्ट मिल सकता है। इससे सोना-चांदी जैसे बिना ब्याज वाले एसेट्स पर दबाव बनेगा। यही कारण है कि सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.21 फीसदी या 54.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,475.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.84 फीसदी या 37.27 डॉलर गिरकर 4,417.84 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतें भी टूटी हैं। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.37 फीसदी या 0.93 डॉलर गिरकर 66.86 डॉलर प्रति औंस रह गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.36 फीसदी या 0.24 डॉलर गिरकर 66.14 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *