Gold Rate Today on 8th June 2026: मिडिल ईस्ट में ताजा हमलों से सोने में आई गिरावट, चांदी 5000 रुपये टूटी, जानें 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today on 8th June 2026: मिडिल ईस्ट में ताजा हमलों से सोने में आई गिरावट, चांदी 5000 रुपये टूटी, जानें 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबर 10 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1040 रुपये टूटकर 1,51,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट गोल्ड इस समय 950 रुपये टूटकर 1,39,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। उधर 18 कैरेट गोल्ड का रेट 780 अंक टूटकर 1,13,920 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

चांदी में बड़ी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी कीमतों में भी आज भारी गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 5,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया

क्यों गिरे सोने के भाव?

मिडिल ईस्ट मे ताजा संघर्ष ने महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। ईरान-इजराइल-लेबनान एक बार फिर एक दूसरे पर बड़े हमले कर रहे हैं। इससे सोमवार को कच्चे तेल की कीमत करीब 4 फीसदी उछल गई। साथ ही ईरान-अमेरिका शांति वार्ता को भी बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा अमेरिका में जॉब मार्केट के आंकड़े उम्मीद से अच्छे रहे हैं। ऐसे में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर रख सकता है या फिर आगे बढ़ा भी सकता है। उंची ब्याज दरें सोने पर दबाव डालती हैं। यही कारण है कि सोना आज टूट गया है।

बड़े शहरों में सोने के हाजिर भाव

शहर 24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई ₹1,53,490 ₹1,40,700 ₹1,17,950
मुंबई ₹1,51,690 ₹1,39,050 ₹1,13,770
दिल्ली ₹1,51,840 ₹1,39,200 ₹1,13,920
कोलकाता ₹1,51,690 ₹1,39,050 ₹1,13,770
बेंगलुरु ₹1,51,690 ₹1,39,050 ₹1,13,770
हैदराबाद ₹1,51,690 ₹1,39,050 ₹1,13,770
केरल ₹1,51,690 ₹1,39,050 ₹1,13,770
पुणे ₹1,51,690 ₹1,39,050 ₹1,13,770
वडोदरा ₹1,51,740 ₹1,39,100 ₹1,13,820
अहमदाबाद ₹1,51,740 ₹1,39,100 ₹1,13,820
जयपुर ₹1,51,840 ₹1,39,200 ₹1,13,920

MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर गोल्ड का घरेलू वायदा भाव सुबह 11 बजे 1.20 फीसदी या 1873 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,721 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.65 फीसदी या 6,582 रुपये की गिरावट के साथ 2,41,955 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.70 फीसदी या 30.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,334.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.31 फीसदी या 13.35 डॉलर की गिरावट के साथ 4,315.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.86 फीसदी या 1.28 डॉलर की गिरावट के साथ 67.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.06 फीसदी या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 67.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *