Global Fintech Fest में घुसा फर्जी PMO अधिकारी, Mumbai Police ने बंदूक के साथ संदिग्ध बॉडीगार्ड को पकड़ा

Global Fintech Fest में घुसा फर्जी PMO अधिकारी, Mumbai Police ने बंदूक के साथ संदिग्ध बॉडीगार्ड को पकड़ा
मुंबई के BKC में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से एक व्यक्ति और उसके बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया गया। वह व्यक्ति प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नकली अधिकारी बनकर वहां पहुंचा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया। CNN-News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने रोहन पारेख नाम के एक व्यक्ति से बंदूक भी बरामद की है। ANI के अनुसार, मुंबई पुलिस ने कहा, “मुंबई में उस जगह से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक कार्यक्रम में शामिल होना था। उनमें से एक व्यक्ति के पास से बंदूक बरामद की गई। मुंबई पुलिस ने BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता रहा था।” मुंबई पुलिस ने आगे बताया, “हिरासत में लिए गए व्यक्ति की उम्र 24 साल बताई जा रही है। उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास बंदूक थी। मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस मामले की आगे जांच कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan ने Modi की Photo Crop की तो भड़क गये Eknath Shinde, बोले- पाकिस्तान को दुनिया की तस्वीर से ही हटा देंगे

प्रधानमंत्री आज ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के सातवें संस्करण में शामिल होंगे। GFF का आयोजन 8 से 11 सितंबर, 2026 तक मुंबई में किया जा रहा है। 2020 से, GFF एक अंतरराष्ट्रीय ‘थॉट-लीडरशिप’ (विचार-नेतृत्व) मंच के रूप में उभरा है, जो फाइनेंस के भविष्य पर चर्चा करने के लिए नीति-निर्माताओं, रेगुलेटर्स, केंद्रीय बैंकों, वित्तीय संस्थानों, फिनटेक कंपनियों, टेक्नोलॉजी फर्मों, निवेशकों, शिक्षाविदों और अन्य वैश्विक हितधारकों को एक साथ लाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *