Global हिट बनी Maruti Fronx! 90 देशों में डिमांड, 2 लाख Export का Record

Global हिट बनी Maruti Fronx! 90 देशों में डिमांड, 2 लाख Export का Record
मारुति सुज़ुकी ने घोषणा की है कि फ्रॉन्क्स (Fronx) ने 38 महीने से भी कम समय में 2 लाख एक्सपोर्ट का आंकड़ा पार कर लिया है। यह ‘मेड-इन-इंडिया’ SUV के लिए एक नया रिकॉर्ड है। मारुति ने जून 2023 में फ्रॉन्क्स का एक्सपोर्ट शुरू किया था। पहले 1 लाख वाहन 25 महीने से भी कम समय में एक्सपोर्ट किए गए और अगले 1 लाख यूनिट लगभग 13 महीनों में एक्सपोर्ट किए गए। फ्रॉन्क्स का निर्माण गुजरात में मारुति सुज़ुकी की हंसलपुर फैसिलिटी में किया जाता है। इसे लगभग 90 देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है, जिसमें ब्रांड का घरेलू बाज़ार जापान भी शामिल है।
 

इसे भी पढ़ें: Passenger Vehicles की थोक बिक्री जुलाई में 34.3% बढ़ी, 4,57,810 इकाई दर्ज

मारुति सुज़ुकी के MD और CEO, हिसाशी ताकेउची ने कहा कि फ्रॉन्क्स, मारुति सुज़ुकी की एक्सपोर्ट सफलता में एक अहम योगदानकर्ता रही है। FY 24-25 से यह भारत की नंबर 1 एक्सपोर्ट होने वाली पैसेंजर गाड़ी रही है और अब इसे लगभग 90 देशों में भेजा जाता है। रिकॉर्ड समय में 1 लाख एक्सपोर्ट का आंकड़ा पार करने के बाद, फ्रॉन्क्स ने बहुत तेज़ी से 2 लाख का आंकड़ा छुआ, जो इंटरनेशनल मार्केट में इसकी बढ़ती मांग को दिखाता है। 
मारुति सुजुकी पिछले 5 सालों से लगातार पैसेंजर गाड़ियों की सबसे बड़ी निर्यातक रही है। यह कंपनी लगभग 120 देशों में 17 मॉडल एक्सपोर्ट करती है। FY2026-27 की पहली तिमाही में Fronx, Jimny 5-door, e Vitara, Dzire और Baleno सबसे ज़्यादा एक्सपोर्ट किए जाने वाले मॉडल थे। इसी तिमाही में, भारत से होने वाले PV एक्सपोर्ट में कंपनी की हिस्सेदारी 55% से ज़्यादा थी। फ्रोंक्स के पांच वेरिएंट- सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा +, जीटा और अल्फा में पेश किया गया था। एक है 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पैट्रोल बूस्टर जेट इंजन जबकि दूसरा है 
1.2 लीटर 4 सिलेंडर। 1.0 टर्बो पैट्रोल 3 सिलेंडर वाला 100 एचपी की पावर और 147.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दूसरे वैरिंट की बात करें तो यह 90 एचपी की पावर और 113 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसे मैनुअल और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स विकल्प के साथ मार्केट में लाया गया है। फ्रोंक्स की बाहरी विशेषताओं में एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी मल्टी-रिफ्लेक्टर हेडलैंप, स्वचालित हेडलैंप, एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप, शार्क फिन एंटीना और 16 इंच के अलॉय व्हील हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Telangana के Sangareddy में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-ऑटो की टक्कर में 5 की मौत, 7 घायल

नए फ्रोंक्स के केबिन के अंदर, 9-इंच एचडी स्मार्ट प्ले प्रो + इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री व्यू कैमरा और वायरलेस चार्जर जैसी विशेषताएं हैं। एसयूवी में छह एयरबैग हैं। अन्य सुरक्षा सुविधाओं में तीन-बिंदु ELR सीटबेल्ट, हिल-होल्ड असिस्ट और रोलओवर मिटिगेशन के साथ ESP, EBD और ब्रेक असिस्ट के साथ ABS और Isofix चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं। कार के पिछले हिस्से में एक तराशी हुई सीधी प्रोफाइल है जिसमें व्यापक स्वीपिंग कनेक्टेड एलईडी रियर है। अंदर, एसयूवी में केबिन में ब्लैक और बोर्डो कॉन्ट्रास्टिंग कलर स्कीम और डैशबोर्ड पर मेटल जैसी मैट फिनिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *