महानंदा नदी में नहाने गई बच्ची की डूबने से मौत:किशनगंज में SDRF ने 24 घंटे बाद बरामद किया शव, नानी घर आई थी

महानंदा नदी में नहाने गई बच्ची की डूबने से मौत:किशनगंज में SDRF ने 24 घंटे बाद बरामद किया शव, नानी घर आई थी

किशनगंज के महानंदा नदी में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना टाउन थाना क्षेत्र के दौला पंचायत अंतर्गत मंझोक यादव टोला की है। मृतका की पहचान पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के कोहला गांव निवासी सलोनी के रूप में हुई है। वो अपने नाना-नानी के घर आई थी। शुक्रवार को नदी में डूबने के बाद शनिवार को SDRF की टीम ने उसका शव बरामद किया। सलोनी शुक्रवार दोपहर अन्य बच्चों के साथ महानंदा नदी के मंझोक घाट पर नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल सका। एक दिन बाद मिला शव घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन को अवगत कराया गया। शनिवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने लगभग 24 घंटे बाद बच्ची का शव नदी से बरामद कर लिया। दौला पैक्स अध्यक्ष तबरेज आलम ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सलोनी अपने नाना चैतू लाल शर्मा के घर आई थी और नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। महानंदा नदी में गहरे पानी और तेज धारा के कारण ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं, जिसके मद्देनजर स्थानीय लोगों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। किशनगंज के महानंदा नदी में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना टाउन थाना क्षेत्र के दौला पंचायत अंतर्गत मंझोक यादव टोला की है। मृतका की पहचान पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के कोहला गांव निवासी सलोनी के रूप में हुई है। वो अपने नाना-नानी के घर आई थी। शुक्रवार को नदी में डूबने के बाद शनिवार को SDRF की टीम ने उसका शव बरामद किया। सलोनी शुक्रवार दोपहर अन्य बच्चों के साथ महानंदा नदी के मंझोक घाट पर नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल सका। एक दिन बाद मिला शव घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन को अवगत कराया गया। शनिवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने लगभग 24 घंटे बाद बच्ची का शव नदी से बरामद कर लिया। दौला पैक्स अध्यक्ष तबरेज आलम ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सलोनी अपने नाना चैतू लाल शर्मा के घर आई थी और नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। महानंदा नदी में गहरे पानी और तेज धारा के कारण ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं, जिसके मद्देनजर स्थानीय लोगों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *