Garba Look: चनिया-चोली नहीं है तो Skirt और Crop Top से ऐसे पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

Garba Look: चनिया-चोली नहीं है तो Skirt और Crop Top से ऐसे पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

अगर आप भी इस बार नवरात्रि में गरबा नाइट में जाने की सोच रही है, तो यह लेख आपके लिए है। गरबा नाइट के लिए परफेक्ट चनिया-चोली लुक होना भी जरुरी है। ऐसे में हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। आमतौर पर गरबा के लिए चनिया चोली पहनी जाती है, लेकिन आपके पास नहीं है, तो आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं।

आप स्कर्ट और क्रॉप टॉप का कॉम्बिनेशन देख सकती हैं। यह आपके लुक को खास बनाता है कि आप अपनी अलमारी में रखी स्कर्ट और टॉप को भी नए स्टाइल से वियर करें।

लॉन्‍ग स्‍कर्ट और क्रॉप टॉप से पाएं परफेक्ट गरबा लुक

यदि आपके पास लॉन्ग स्कर्ट और क्रॉप टॉप है, तो उससे आप गरबा नाइट के लिए एथनिक लुक पा सकते हैं।

मिरर वर्क स्कर्ट के साथ पहनें प्लेन क्रॉप टॉप

यदि आपको गरबा के लिए शाइनी और ट्रेडिशनल लुक चाहिए, तो मिरर वर्क वाली स्कर्ट लें। ऐसी स्कर्ट में छोटे-छोटे शीशे लगे होते हैं, जो रोशनी में भी चमकेंगे। इसके साथ आप प्लेन क्रॉप टॉप पहनें, जिससे आपका आउटफिट बहुत ज्यादा हैवी न लगे।

– रेड, येलो, ब्लैक या ब्लू स्कर्ट के साथ कंट्रास्ट कलर का टॉप पहन सकते हैं।

– कानों में ऑक्सीडाइज्ड झुमके और हाथों में रंग-बिरंगी चूडियां पहनें।

– वहीं आप पैरों में कंफर्टेबल जूती पहनें, जिससे आप अच्छे डांस करें।

प्रिंटेड स्कर्ट और कलरफुल क्रॉप टॉप से पाएं गुजराती लुक

यदि आपको सिंपल कपड़े चाहिए, तो आप प्रिंटेड स्कर्ट के साथ कलरफुल क्रॉप टॉप पहन सकते हैं। आप बंधेज, बांधनी जैसे प्रिंट या रंग-बिरंगे डिजाइन वाली स्कर्ट गरबा के लिए पहन सकते हैं।

– लुक को बेहतरीन बनाने के लिए कमर पर एक पतली एथनिक बेल्ट लगाएं।

– हाथों में कड़े और कानों में बड़े झुमके पहनें।

– यदि स्कर्ट पर पहले से काफी डिजाइन है, तो आप ज्वेलरी कैरी कर सकते हैं।

घेरदार स्कर्ट के साथ पहनें कढ़ाई वाला क्रॉप टॉप

आजकल गरबा के लिए घेरदार स्कर्च लुक काफी अच्छा लगता है। ऐसे में आप लंबी और ज्यादा घेर वाली स्कर्ट है, तो उसके साथ कढ़ाई वाला क्रॉप टॉप पहन लें। जिससे कपड़ों में ट्रेडिशनल टच आएगा और आपको चनिया चोली खरीदने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

– स्कर्ट पर ज्यादा कढ़ाई है, तो कम कढ़ाई वाला टॉप लें।

– प्लने स्कर्ट है, तो मिरर वर्क या धागे की कढ़ाई वाला टॉप पहन सकती हैं।

– लुक को पूरा करने के लिए छोटी बिंदी, झुमके और चूड़ियां पहनें।

क्रॉप टॉप के साथ दुपट्टा लेकर बनाएं एथनिक लुक

यदि आपको स्कर्ट और क्रॉप टॉप का लुक थोड़ा वेस्टर्न चाहिए, तो इसके साथ ही आप दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। आप कलरफुल बांधनी या गोटा पट्टी वाला दुपट्टा सही लगेगा। इसे एक कंधे पर डालें और कमर के पास अच्छी टक करके रख सकते हैं।

इस बात का ध्यान दें कि, गरबा करते समय यह बार-बार न गिरे। इसके लिए आपको सेफ्टी पिन का इस्तेमाल कर सकती है। यदि आपके क्रॉप टॉप और स्कर्ट पर पहले से काफी वर्क है, तो आप सिंपल दुपट्टा ले सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *