एसीपी काकोरी कार्यालय के सामने फायरिंग मामले में गैंगस्टर गिरफ्तार:दुबग्गा इंस्पेक्टर हटाए गए, प्लॉट कब्जे व रंगदारी का विवाद

एसीपी काकोरी कार्यालय के सामने फायरिंग मामले में गैंगस्टर गिरफ्तार:दुबग्गा इंस्पेक्टर हटाए गए, प्लॉट कब्जे व रंगदारी का विवाद

लखनऊ में एसीपी काकोरी कार्यालय के सामने प्लॉट कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टर उमेश रावत उर्फ मूसा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर ने दुबग्गा थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा को हटा दिया है। उन्हें नाका कोतवाली का थाना प्रभारी बनाया गया है। नाका कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय को दुबग्गा थाने का चार्ज सौंपा गया है। रविवार को हुआ था कब्जे और रंगदारी का विवाद रविवार को एसीपी काकोरी कार्यालय के सामने अमीनाबाद निवासी फहाम जहीर के प्लॉट पर कब्जेदारी और रंगदारी मांगने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान फायरिंग और ईंट-पत्थर चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में नामजद आरोपी गैंगस्टर उमेश रावत उर्फ मूसा, जो पूर्व में जिला बदर भी रह चुका है, फरार था। शांति व्यवस्था के नाम पर निर्माण कार्य रुका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, शांति व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर फिलहाल प्लॉट पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम प्लॉट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फायरिंग और ईंट बरसाने में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *