सीकर में फसलों‌ पर पाला, आज 2 डिग्री गिरा पारा:सुबह न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री, कल मिलेगी थोड़ी राहत, 3 दिन बाद एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम

सीकर में फसलों‌ पर पाला, आज 2 डिग्री गिरा पारा:सुबह न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री, कल मिलेगी थोड़ी राहत, 3 दिन बाद एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम

सीकर में मकर संक्रांति के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आई है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर जमाव बिंदु के नजदीक 0.2 डिग्री दर्ज किया गया। तेज सर्दी की वजह से आज रानोली के एक खेत में फसल भी झुलसी नजर आई। रानोली में केसावाली ढाणी के प्रभावित किसान रामचंद्र ने बताया कि सर्दी की वजह से फसल‌ का नुकसान हुआ है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फ जमने की वजह से पशुओं के हरे चारे के लिए उगाई फसल झुलस गई है। सीकर में सर्दी के तेज असर को देखते 5वीं कक्षा तक के छोटे स्टूडेंट्स की 17 जनवरी तक छुट्टी की हुई है। सीकर में रैन बसेरों में भी नगर परिषद और सामाजिक संस्थाओं ने सर्दी से बचाव के इंतजामात किए हैं। 12 जनवरी की दोपहर से सर्दी से कुछ राहत मिली लेकिन बीती रात एक बार फिर बर्फीली हवाएं चलीं। आज सुबह खेतों में फसलों को सर्दी से बचाने के लिए लगाए तिरपाल पर भी बर्फ जमी नजर आई। सर्दी की वजह से आम जनजीवन भी काफी प्रभावित है। सीकर के न्यूनतम तापमान में आज 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आज एक बार फिर जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया। इस वजह से बाहर रखे बर्तनों, कपड़ों और फसलों के तिरपाल पर बर्फ जमी नजर आई। सीकर जिले के फतेहपुर स्थिर कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री दर्ज किया गया था। अगले एक सप्ताह सीकर जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सीकर जिले में सर्दी का अभी येलो अलर्ट है। इस सप्ताह के अंत में कुछ राहत मिलने की संभावना है। अगले सप्ताह में एक नया वेदर डिस्टर्बेंस एक्टिव होने का अनुमान है, जिससे कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। तापमान को लेकर अभी उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा‌। सीकर जिले में अगले 2-3 दिन सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। सोमवार से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा। आज दिन में धूप खिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *