‘गलती हो गई माफ कर दो’, ‘नतमस्तक’ हुआ मौलाना…CM योगी की मां को कहे थे अपशब्द

‘गलती हो गई माफ कर दो’, ‘नतमस्तक’ हुआ मौलाना…CM योगी की मां को कहे थे अपशब्द

Maulana Abdullah Salim Arrested: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की मां को अपशब्द कहने वाले मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को मौलाना को गिरफ्तार किया गया। मौलाना को बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार

वहीं, मौलाना ने एक वीडियो में यूपी के मुख्यमंत्री से माफी मांगी है। मौलाना अब्दुल्ला सलीम को UP STF ने बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर बहराइच लाया गया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया।

UP News: ‘मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं’

मौलाना अब्दुल्ला सलीम का कहना है, “मैं, अब्दुल्ला सलीम, अपनी गलती मानता हूं। कॉन्फ्रेंस के दौरान, मेरे मुंह से कुछ गलत और आपत्तिजनक शब्द निकल गए, जो नहीं बोलने चाहिए थे। मैं हाथ जोड़कर अपने किए के लिए दिल से माफी मांगता हूं।”

Crime News: मौलाना सलीम के खिलाफ दो FIR दर्ज

मौलाना ने CM से माफी मांगते हुए कहा, “ऐसा कोई बयान नहीं दिया जाना चाहिए जिससे किसी व्यक्ति, धर्म को ठेस पहुंचे या सामाजिक सौहार्द बिगड़े।” सलीम के खिलाफ दो FIR एक बहराइच के नगर कोटवाली पुलिस स्टेशन में और दूसरी बलरामपुर जिले में दर्ज की गईं है।

Uttar Pradesh Crime: क्या था मामला?

बता दें कि बिहार के भागलपुर जिले में 5 मई, 2024 को एक “सामाजिक सुधार और शिक्षा जागरूकता सम्मेलन” के दौरान दिए गए भाषण में दुश्मनी बढ़ाने और भड़काऊ बयान देने के लिए सलीम ने कथित तौर पर योगी आदित्यनाथ की मां को निशाना बनाते हुए अपमानजनक टिप्पणी की। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक अजीत प्रताप सिंह की तहरीर पर बहराइच नगर कोतवाली में 8 मार्च को मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले को लेकर क्या बोले SP?

मामले को लेकर बहराइच के SP विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि मौलवी के खिलाफ चार्जशीट फाइल की जाएगी और केस को मजबूत किया जाएगा जिससे रिकॉर्ड टाइम में मौलाना को सजा हो सके। वहीं, देवीपाटन रेंज के इंस्पेक्टर जनरल अमित पाठक ने कहा, “मौलाना ने पूछताछ के दौरान गलती स्वीकार कर माफी मांगी।” उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *