FMCG और सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, उधर IT शेयरों में हुआ सबसे अधिक नुकसान

FMCG और सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, उधर IT शेयरों में हुआ सबसे अधिक नुकसान

IT Stocks News: भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.45 फीसदी या 332 अंक की बढ़त के साथ 74,336 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.43 फीसदी या 99 अंक की बढ़त के साथ 23,217 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी आईटीसी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, इंडिगो और मारुति के शेयरों में दर्ज हुई।

BSE
सोर्स- बीएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई तेजी

कंपनी शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत बदलाव
एचडीएफसी लाइफ 530.20 +2.73%
एसबीआई लाइफ 1,697.90 +2.65%
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 991.40 +2.42%
आईटीसी 264.15 +2.38%
नेस्ले इंडिया 1,384.50 +1.65%
जेएसडब्ल्यू स्टील 1,248.90 +1.60%
एक्सिस बैंक 1,241.00 +1.48%
बजाज ऑटो 11,593.00 +1.48%
हिंडाल्को 972.70 +1.46%
ट्रेंट 2,769.70 +1.45%
टाटा कंज्यूमर 1,000.10 +1.42%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 3,070.00 +1.34%
कोटक महिंद्रा बैंक 415.00 +1.27%
हिंदुस्तान यूनिलीवर 1,962.00 +1.23%
टाइटन 4,908.50 +1.08%
सन फार्मा 1,853.50 +1.01%

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

कंपनी शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत बदलाव
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 2,188.80 -2.76%
विप्रो 166.89 -1.83%
इंफोसिस 1,060.00 -1.58%
टेक महिंद्रा 1,558.00 -1.14%
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) 3,807.70 -1.12%
बजाज फिनसर्व 1,837.00 -1.00%
इंडिगो 4,733.50 -0.89%
टीएमपीवी 301.00 -0.86%
एनटीपीसी 327.00 -0.76%
मारुति सुजुकी 12,166.00 -0.53%
मैक्स हेल्थकेयर 1,025.00 -0.49%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज 1,140.00 -0.44%
टाटा स्टील 183.00 -0.35%
जियो फाइनेंशियल 224.84 -0.34%
बजाज फाइनेंस 1,006.20 -0.30%
अदाणी एंटरप्राइजेज 2,920.00 -0.29%
अपोलो हॉस्पिटल्स 8,696.50 -0.20%

निफ्टी आईटी के शेयरों का हाल

Nifty IT
PC: NSE

एफएमसीजी और सरकारी बैंकों के शेयर उछले

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो निफ्टी एफएमसीजी में 1.63 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.44 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.51 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.74 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.55 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.79 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.99 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.70 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 1.58 फीसदी दर्ज हुई। निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी केमिकल्स और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में भी गिरावट दर्ज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *