अजमेर में ढाई लाख के पांच सूअर चोरी-VIDEO:कार से आए दो युवकों ने दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद वारदात

अजमेर में ढाई लाख के पांच सूअर चोरी-VIDEO:कार से आए दो युवकों ने दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद वारदात

अजमेर के महादेव कॉलोनी से पांच सूअर चोरी का मामला सामने आया है। ईको कार से आए दो युवकों ने मध्य रात्रि बाद वारदात अंजाम दी। चोर सूअरों को घर से बाहर लाए और कार में डालकर ले गए। सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महादेव नगर, बैंक कॉलोनी के पीछे रहने वाले सुरेश लोहिया पुत्र ओमप्रकाश लोहिया ने बताया कि वह सूअरों का कारोबार करता है। देर रात 3 बजे करीब दो युवक कार लेकर आए और पांच सूअरों को चोरी कर ले गए। सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना कर दी है। इनकी कीमत करीब ढाई लाख है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। ……….. पढें ये खबर भी…. 255 कैंडिडेट्स के एग्जाम के लिए 511 अफसर-कर्मचारी लगाए:RPSC को खर्च करने पड़े 20 लाख से ज्यादा रुपए, चेतावनी के बाद 6 हजार फॉर्म विड्रॉ राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 11 जनवरी को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुई। परीक्षा में कुल 255 उम्मीदवार शामिल हुए। इसके लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 511 अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए। इनकी व्यवस्थाओं पर 20 लाख रुपए से ज्यादा का खर्च आया। इस साल परीक्षा के लिए शुरुआत में 4,221 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन बड़ी संख्या में कैंडिडेट गैरहाजिर रहे। (पूरी खबर पढें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *