किशनगंज में उपभोक्ता सहकारी समिति का पहला बोर्ड बना:12 सदस्य चुने गए; मुजाहिद आलम अध्यक्ष, निबंधन प्रमाण पत्र मिला

किशनगंज में उपभोक्ता सहकारी समिति का पहला बोर्ड बना:12 सदस्य चुने गए; मुजाहिद आलम अध्यक्ष, निबंधन प्रमाण पत्र मिला

किशनगंज में सहकारिता के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। किशनगंज अनुमंडल उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड के पहले बोर्ड का विधिवत गठन कर दिया गया है। जिला सहकारिता कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में समिति को आधिकारिक निबंधन प्रमाण पत्र सौंपा गया। 12 पदों पर सदस्यों का चयन किया गया
जिला सहकारिता पदाधिकारी अमरनाथ कपूर ने समिति को निबंधन प्रमाण पत्र सौंपा। समिति के सुचारु संचालन के लिए गठित इस पहले बोर्ड में कुल 12 पदों पर सदस्यों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में समावेशी दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी कोटे का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया। बोर्ड के मुख्य पदाधिकारियों में मुजाहिद आलम अध्यक्ष, बबलू अंसारी उपाध्यक्ष और हसीबुर रहमान सचिव चुने गए हैं। जिला सहकारिता पदाधिकारी अमरनाथ कपूर ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह समिति अनुमंडल क्षेत्र के उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और उन्हें उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बोर्ड का उद्देश्य पारदर्शिता से समिति को मजबूत करना
नवनियुक्त अध्यक्ष मुजाहिद आलम ने कहा उन्हे जो जिम्मेदारी मिली है उनका वो शुक्रगुजार हैं, उन्होंने आगे कहा बोर्ड का प्राथमिक उद्देश्य पारदर्शिता के साथ समिति को मजबूती प्रदान करना और सहकारिता के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाना हैं। साथ ही सभी जिम्मेदारी को वो बखूबी पूरा करेंगे। किशनगंज में सहकारिता के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। किशनगंज अनुमंडल उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड के पहले बोर्ड का विधिवत गठन कर दिया गया है। जिला सहकारिता कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में समिति को आधिकारिक निबंधन प्रमाण पत्र सौंपा गया। 12 पदों पर सदस्यों का चयन किया गया
जिला सहकारिता पदाधिकारी अमरनाथ कपूर ने समिति को निबंधन प्रमाण पत्र सौंपा। समिति के सुचारु संचालन के लिए गठित इस पहले बोर्ड में कुल 12 पदों पर सदस्यों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में समावेशी दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी कोटे का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया। बोर्ड के मुख्य पदाधिकारियों में मुजाहिद आलम अध्यक्ष, बबलू अंसारी उपाध्यक्ष और हसीबुर रहमान सचिव चुने गए हैं। जिला सहकारिता पदाधिकारी अमरनाथ कपूर ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह समिति अनुमंडल क्षेत्र के उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और उन्हें उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बोर्ड का उद्देश्य पारदर्शिता से समिति को मजबूत करना
नवनियुक्त अध्यक्ष मुजाहिद आलम ने कहा उन्हे जो जिम्मेदारी मिली है उनका वो शुक्रगुजार हैं, उन्होंने आगे कहा बोर्ड का प्राथमिक उद्देश्य पारदर्शिता के साथ समिति को मजबूती प्रदान करना और सहकारिता के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाना हैं। साथ ही सभी जिम्मेदारी को वो बखूबी पूरा करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *