मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के छोटी मिर्जापुर में रंगदारी की मांग को लेकर एक सनसनीखेज गोलीबारी की घटना सामने आई है। बदमाशों ने 1 लाख रुपए की रंगदारी नहीं मिलने पर एक युवक की तलाश में उसके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक के पिता को बेटे समझकर गोली मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। रंगदारी नहीं देने पर घर पहुंचकर की फायरिंग मिली जानकारी के अनुसार, छोटी मिर्जापुर निवासी बादल कुमार ने रंजीत कुमार से 1 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर बादल कुमार अपने छह साथियों के साथ रंजीत कुमार की तलाश में उसके घर पहुंचा। आरोप है कि घर पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पिता को बेटे समझकर मारी गोली घटना के समय रंजीत कुमार के पिता सुरेंद्र यादव घर के पास मवेशियों के पास चादर ओढ़कर बैठे हुए थे। बदमाशों ने उन्हें रंजीत समझ लिया और उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दो गोलियां चलाई गईं, जिनमें एक गोली जमीन में लगी, जबकि दूसरी गोली सुरेंद्र यादव के बाएं हाथ में जा लगी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल सुरेंद्र यादव को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सुरेंद्र यादव ने बताया कि वे गाय के पास बैठे थे, तभी अचानक बादल कुमार अपने साथियों के साथ आया और बिना कुछ कहे फायरिंग कर दी। पहले भी दी जा चुकी है आंशिक रंगदारी वहीं, रंजीत कुमार ने बताया कि वे छोटी मिर्जापुर में ही अपने चचेरे भाई की टाइल्स की दुकान में काम करते हैं। करीब दस दिन पहले सावन यादव द्वारा उनसे 1 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। डर के कारण उन्होंने गल्ले से निकालकर 20 हजार रुपए दे दिए थे, लेकिन शेष रकम की लगातार मांग की जा रही थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बाकी पैसे नहीं दे सके, जिसके बाद यह हमला किया गया। पुलिस जांच में जुटी, एक हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबिकान्त कच्छप ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। घायल को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इलाके में दहशत, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार घटना के बाद से छोटी मिर्जापुर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि एक्स-रे रिपोर्ट में हाथ के अंदर गंभीर जख्म नहीं पाया गया है और हड्डी सुरक्षित बताई गई है। डॉक्टर अहमद के अनुसार, फिलहाल जांच जारी है और पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के छोटी मिर्जापुर में रंगदारी की मांग को लेकर एक सनसनीखेज गोलीबारी की घटना सामने आई है। बदमाशों ने 1 लाख रुपए की रंगदारी नहीं मिलने पर एक युवक की तलाश में उसके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक के पिता को बेटे समझकर गोली मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। रंगदारी नहीं देने पर घर पहुंचकर की फायरिंग मिली जानकारी के अनुसार, छोटी मिर्जापुर निवासी बादल कुमार ने रंजीत कुमार से 1 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर बादल कुमार अपने छह साथियों के साथ रंजीत कुमार की तलाश में उसके घर पहुंचा। आरोप है कि घर पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पिता को बेटे समझकर मारी गोली घटना के समय रंजीत कुमार के पिता सुरेंद्र यादव घर के पास मवेशियों के पास चादर ओढ़कर बैठे हुए थे। बदमाशों ने उन्हें रंजीत समझ लिया और उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दो गोलियां चलाई गईं, जिनमें एक गोली जमीन में लगी, जबकि दूसरी गोली सुरेंद्र यादव के बाएं हाथ में जा लगी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल सुरेंद्र यादव को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सुरेंद्र यादव ने बताया कि वे गाय के पास बैठे थे, तभी अचानक बादल कुमार अपने साथियों के साथ आया और बिना कुछ कहे फायरिंग कर दी। पहले भी दी जा चुकी है आंशिक रंगदारी वहीं, रंजीत कुमार ने बताया कि वे छोटी मिर्जापुर में ही अपने चचेरे भाई की टाइल्स की दुकान में काम करते हैं। करीब दस दिन पहले सावन यादव द्वारा उनसे 1 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। डर के कारण उन्होंने गल्ले से निकालकर 20 हजार रुपए दे दिए थे, लेकिन शेष रकम की लगातार मांग की जा रही थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बाकी पैसे नहीं दे सके, जिसके बाद यह हमला किया गया। पुलिस जांच में जुटी, एक हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबिकान्त कच्छप ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। घायल को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इलाके में दहशत, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार घटना के बाद से छोटी मिर्जापुर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि एक्स-रे रिपोर्ट में हाथ के अंदर गंभीर जख्म नहीं पाया गया है और हड्डी सुरक्षित बताई गई है। डॉक्टर अहमद के अनुसार, फिलहाल जांच जारी है और पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


