एमएलसी विनीत सिंह के घर में लगी आग:बटलर पैलेस की घटना, दमकल ने समय रहते पाया काबू

एमएलसी विनीत सिंह के घर में लगी आग:बटलर पैलेस की घटना, दमकल ने समय रहते पाया काबू

लखनऊ के हजरतगंज स्थित बटलर पैलेस कॉलोनी में मंगलवार शाम सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) विनीत सिंह के सरकारी आवास में आग लग गई। आग घर के ग्राउंड फ्लोर बने बेडरूम में लगी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। एफएसओ राम कुमार रावत ने बताया फायर स्टेशन हजरतगंज के कंट्रोल रूम को शाम करीब 6 बजे बटलर पैलेस कॉलोनी में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड दो फायर टेंडरों और दमकल कर्मियों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मिर्जापुर-सोनभद्र क्षेत्र से एमएलसी विनीत सिंह के आवास संख्या सी-5 के ग्राउंड फ्लोर पर बने बेडरूम में आग लगी है। टीम ने पंपिंग कर आग को पूरी तरह बुझा दिया और उसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से कुछ घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *