FIFA 2026: सोमाली रेफरी को अमेरिका ने नहीं दी एंट्री, घर लौटने पर हुआ ग्रैंड वेलकम, USA पर भड़के इयान राइट

FIFA 2026: सोमाली रेफरी को अमेरिका ने नहीं दी एंट्री, घर लौटने पर हुआ ग्रैंड वेलकम, USA पर भड़के इयान राइट

Somali referee Omar Abdulkadir Artan, FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 शुरू होने में अब महज एक दिन बचा है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही विवादों के घेरे में आ गया है। सोमालिया के रेफरी उमर अब्दुलकादिर अर्टन को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में एंट्री नहीं मिली, जिसके कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। बुधवार को राजधानी मोगादिशू पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों लोग उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे और स्थानीय अधिकारियों ने भी गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

अर्टन विश्व कप के लिए फीफा की अंतिम रेफरी सूची में शामिल होकर विश्व कप में रेफरीिंग करने वाले सोमालिया के पहले अधिकारी बनने वाले थे। लेकिन अमेरिका में उनकी एंट्री न मिलने की घटना ने पूरे टूर्नामेंट को विवादों में डाल दिया है। पूर्व इंग्लैंड के स्ट्राइकर इयान राइट ने इस घटना की तीखी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए इसे “अराजकता का विश्व कप” करार दिया।

राइट ने कहा, “मैं हंस रहा हूँ, लेकिन यह बिल्कुल भी मजाक नहीं है। हर कुछ घंटे में नई समस्या सामने आ रही है। न तो फैंस अंदर घुस पा रहे हैं, न खिलाड़ी, न अधिकारी और न ही पत्रकार। अब रेफरी तक इस समस्या का शिकार हो गए।” उन्होंने टिकट, होटल और परिवहन की आसमान छूती कीमतों पर भी निशाना साधा। राइट बोले, “सबसे महंगे टिकट, सबसे महंगे होटल और सबसे महंगा ट्रांसपोर्ट। क्या यही मेजबान देश का तरीका है? दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट के साथ ऐसा सलूक? अमेरिकी फैंस पर सबसे ज्यादा अफसोस है। वे कितने उत्साहित थे, लेकिन अब उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही होगी।”

क्या हुआ था रेफरी के साथ?

मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उमर अब्दुलकादिर अर्टन को रोका गया। पूरे 11 घंटे इमिग्रेशन में पूछताछ चली और फिर उन्हें कई घंटे हिरासत में रखा गया। अंत में उन्हें इस्तांबुल वापस भेज दिया गया। फीफा ने सोमवार को पुष्टि कर दी कि उन्हें मैच अधिकारियों की सूची से हटा दिया गया है।

फीफा का बयान

फीफा ने स्पष्ट किया कि मेजबान देश के इमिग्रेशन फैसलों पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है। आधिकारिक बयान में कहा गया, “फीफा पुष्टि करता है कि मैच अधिकारी ओमार अब्दुलकादिर अर्टन को अमेरिका में एंट्री न मिलने के कारण विश्व कप 2026 में ट्रेनिंग और रेफरीिंग नहीं कर पाएंगे। फीफा मेजबान देश की इमिग्रेशन प्रक्रिया में शामिल नहीं होता।”

टिकटों की भारी कीमत, होटल बुकिंग और यात्रा की दिक्कतों को लेकर पहले से ही आलोचना हो रही थी। अब रेफरी वाली यह घटना ने माहौल को और खराब कर दिया है। इयान राइट जैसे दिग्गज पूर्व खिलाड़ियों की आवाज़ अब इस मुद्दे को और जोरदार तरीके से सामने ला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *