त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा पार्टियां अटेंड करना। देर रात तक जागना और पूरे दिन हैवी मेकअप में रहती हैं। गौरतलब है कि फेस्टिवल में जश्न मनाना मजेदार होता है, लेकिन बात जब स्किन आती है, तो यह काफी थकाऊ हो जाती है।
बार-बार हैवी मेकअप और भागदौड़ की वजह से हफ्ते में आखिरी तक स्किन ड्राई दिखने लगती है। कई बार चेहरे की चमक गायब हो जाती है। इसलिए पिंपल्स या ब्रेकआउट्स की परेशानी से जूझना पड़ता है।
स्किन को डैमेज होने से बचाने के लिए क्या करें?
स्किन केयर एक्सपर्ट बताती है कि फेस्टिव से समय भागदौड़ में कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनाएं, जिससे आपकी स्किन बिल्कुल डैमेज न हो और चेहरे ग्लो को ग्लो बना रहे। नींद पूरी लेना जरुरी है, पर्याप्त पानी पिएं और ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करना।
नींद, पानी और सनस्क्रीन से समझौता न करें
आमतौर पर पार्टियों के चक्कर में कई बार हमारी नींद नहीं पूरी होती है। देर रात महिलाएं जागती है। इसलिए जितना हो सके अच्छी नींद लें। दिनभर खूब पानी पिएं, जिससे आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहे। वहीं, सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी न भूले। बिजी रूटीन में ये बेसिक बातें हम भूल जाते कि लेकिन स्किन को हेल्दी रखने के लिए यह सब जरुरी है। सनस्क्रीन का दिन में तीन से चार बार लगाएं। अगर आप ज्यादा बाहर रहते हैं।
नए प्रोडक्ट्स के साथ एक्सपेरिमेंट न करें
फेस्टिव सीजन के समय कोई भी नया स्किनकेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से अचानक से चेहरे पर रिएक्शन या पिंपल्स हो जाते हैं। यह आपके स्किन का लुक खराब कर सकती हैं। जो चीज आप इस्तेमाल कर रहे हैं, वो आपकी स्किन को सूट करेगी।
सोने से पहले मेकअप रिमूव करें
फेस्टिवल के समय इस बात का ध्यान रखें कि, चाहे आप देर रात पार्टी से लौटने के बाद आलस न दिखाएं मेकअप रिमूव जरुर करें। ऐसा करने से मेकअप, पसीना और ऑयल पोर्स में जमा हो सकती है, जिससे पिंपल्स आने लगते हैं। इसलिए सोने से पहले फेसवॉश या क्लींजर से चेहरे को अच्छे से साफ करें। इसके बाद स्किन टाइप के अनुसार ही मॉइश्चराइजर चेहरे पर जरुर लगाएं।
इन बातों का रखें ध्यान
– हैवी मेकअप करने से पहले चेहरे पर अच्छा प्राइमर जरुर लगाएं। इससे आपकी स्किन और मेकअप के बीच एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाएगी।
– हफ्ते में एक बार अपने मेकअप टूल्स को साफ जरुर करें।
– अगर आप किसी पार्टी में गई है और वहां बार-बार पसीना या फिर चेहरे पर ऑयल है, तो बार-बार पाउडर न लगाएं। इसके स्थान पर ब्लोटिंग पेपर से एक्स्ट्रा ऑयल सुखाएं।
– यदि आप मैट या हैवी लिपस्टिक लगाते हैं और फिर होंठ फटने लगते हैं, तो इसके लिए मेकअप से पहले और सोने से पहले नारियल तेल या लिप बाम जरुर लगाएं।

