रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए बहनें हमेशा सजती-संवरती हैं। राखी के पर्व पर महिलाएं ज्यादातर एथनिक और ट्रेडिशनल कपड़े पहनती हैं। यदि आप भी इस साल राखी के मौके पर अनारकली सूट पहनने का सोच रही हैं, तो यह लेख आपके लिए है।
अनारकली सूट गॉर्जियस और रॉयल लुक प्रदान करते हैं। फेस्टिव सीजन के लिए सबसे बेस्ट भी होते है। इसलिए अनारकली सूट पहनना ही काफी नहीं है, इसे अच्छे से स्टाइल करना भी आना चाहिए।
अनारकली सूट को स्टाइल करने की 3 एथनिक गाइड
राखी के पर्व पर अनारकली सूट में सबसे खूबसूरत दिखाना है, तो बस इन 3 एथनिक गाइड को फॉलो करें-
चुनें सही फैब्रिक
जब आप अनारकाली सूट खरीदें, तो सबसे पहले उसका घेर या कलियां ही नहीं, बल्कि कपड़े के फैब्रिक को भी जरुर चेक करें। यदि आप उमस मौसम के लिए अनारकली खरीदने का प्लान कर रही हैं, तो आप ऑर्गेंजा, शिफॉन, जॉर्जेट या लाइट कॉटन फैब्रिक सबसे सही रहेगा। बेस्ट फैब्रिक के चयन से आप खूबसूरत दिख सकते हैं।
हाइट और बॉडी शेप के हिसाब से करें खरीदारी
यह सबसे जरुरी बात है कि जब आप अपने इसे अपने बॉडी शेप और हाइट के हिसाब से चुनेंगी तो बेहतरीन लुक पा सकती हैं। खासतौर पर हर महिला का बॉडी शेप एक जैसा नहीं होता है। इसलिए अनारकली सूट्स की लंबाई और कट्स का खास ध्यान रखें। यदि आपकी हाइट कम है, तो फ्लोर-लेंथ के स्थान एंकल-लेंथ अनारकली को चूज करें। यदि आपकी हाइट अच्छी है, तो हैवी बॉर्डर वाला फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट खरीदें।
दुपट्टा ड्रेपिंग का स्टाइल
आमतौर पर देखा गया है कि महिलाएं अनारकाली का दुपट्टा किसी भी तरह का ओढ़ लेती है, लेकिन सही दुपट्टा ड्रेपिंग लुक को परफेक्ट बना देता है। यदि आपका अनारकली सूट हैवी है, तो दुपट्टे को एक कंधे पर पिन-अप करके खुला छोड़ दें। यदि सूट प्लेन है, तो गोटा-पट्टी वर्क वाला हैवी दुपट्टा का चूज करें और इसे कंधे पर पिन-अप करके बाकी का हिस्सा फ्री छोड़ दें। यह आपके लुक को खास बना देगा।
इन बातों का रखें ध्यान
– अनारकली सूट के साथ ज्लेवरी का सही बैलेंस बनाएं। नेकलाइन हैवी है, तो गले में नेकलेस के हैवी न रखें। बस इयररिंग्स को पहन सकती हैं।
– सही फुटवियर का चयन करें। अनारकली सूट लुक में खूबसूरत दिखने के लिए जूती को पहन सकती हैं।
– हेयरस्टाइल में आप बन या सॉफ्ट कर्ल्स बना सकती हैं और मिनिमल मेकअप लुक सबसे बेस्ट रहेगा।

