Rajasthan : बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसान 13 मार्च को चूरू में रोकेंगे रेल, करेंगे प्रदर्शन

Rajasthan : बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसान 13 मार्च को चूरू में रोकेंगे रेल, करेंगे प्रदर्शन

चूरू. शिक्षक भवन में अखिल भारतीय किसान सभा (All India Kisan Sabha) की जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष इंद्राजसिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 13 मार्च रेल रोको आंदोलन की तैयारी पर चर्चा की गई। प्रेस वार्ता में किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य निर्मल प्रजापत ने बताया कि खरीफ 2021 का बीमा क्लेम कंपनी और सरकार ने मिलकर सेटेलाइट लगागर दिया है, जो नियम के विरूध है। लगातार आंदोलन के चलते सरकार ने फैसला पलटा भी है, लेकिन फिर उसी सेटेलाइट को आधार मान कर किसानों से क्लेम हड़पना चाहती है।

लगातार आंदोलन के बाद किसान अब किसान सभा के नेतृत्व में सरकार और बीमा कंपनी को रेल की पटरी पर लाएंगे,ओर फैसला कराएंगे राज्य कमेटी सदस्य निर्मल प्रजापत ने बताया कि 13 मार्च को बड़ी संख्या में किसान चूरू जिला मुख्यालय पर रेलवे ट्रैक को रोकने का काम करेगी। जिला मंत्री उमराव सिंह ने बताया कि पिछले महीने फरवरी में सभी तहसील मुख्यालयों पर किसान महापंचायत हुई।

किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) में रेल रोको आंदोलन का फैसला कर किसान 13 मार्च को तैयारी में लगे हुए है। जिला संयुक्त सचिव रामकृष्ण छींपा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर बीमा क्लेम (Insurance Claim) को लेकर चार महीनों तक लंबा आंदोलन चला। इस बार रेल रोको आंदोलन एक निर्णायक और ऐतिहासिक आंदोलन होगा जिसकी सभी तहसील कमेटियां तैयारियों में लगी हुई हैं। खरीफ 2022 और 2023 का क्लेम सरकार से निकलवाएंगे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष चिमनाराम पांडर, जिला संयुक्त मंत्री रामनारायण रुलानिया, गौरीशंकर सिद्धमुख, जिला उपाध्यक्ष मदन जाखड़,दीपाराम प्रजापत,सावरमल मेघवाल,कुरड़ाराम दामिवाल, सोनू जिलोवा, भादर भांभू, रामनिवास लांबा, हाकम सिंह, काशीराम सारण, रामदेव भाकर सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *