फरहान अख्तर की ‘बूंग’ ने BAFTA में रचा इतिहास:चिल्ड्रन्स एंड फैमिली कैटेगरी में जीता अवॉर्ड, 2024 में रिलीज हुई थी फिल्म

फरहान अख्तर की ‘बूंग’ ने BAFTA में रचा इतिहास:चिल्ड्रन्स एंड फैमिली कैटेगरी में जीता अवॉर्ड, 2024 में रिलीज हुई थी फिल्म

ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) 2026 में भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने इतिहास रच दिया है। फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। इस मौके पर फिल्म के मेकर्स रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, लक्ष्मीप्रिया देवी और एलन मैकएलेक्स मौजूद रहे। इस फिल्म ने ‘जूटोपिया 2’, ‘लिलो एंड स्टिच’ और ‘आर्को’ जैसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को पछाड़ते हुए यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया। जानिए ‘बूंग’ फिल्म के बारे में ‘बूंग’ साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है, जबकि इसे प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म की कहानी एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को एक खास तोहफा देकर सरप्राइज करना चाहता है। उसे लगता है कि उसके पिता, जो उनके साथ नहीं रहते, उन्हें घर वापस लाना ही सबसे कीमती तोहफा होगा। पिता की तलाश में निकले इस सफर में उसकी दुनिया बदल जाती है, लेकिन अंत में उसे ऐसा तोहफा मिलता है जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इस फिल्म का प्रदर्शन टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 और वारसॉ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल समेत कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी किया गया था। ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) 2026 में भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने इतिहास रच दिया है। फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। इस मौके पर फिल्म के मेकर्स रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, लक्ष्मीप्रिया देवी और एलन मैकएलेक्स मौजूद रहे। फिल्म की कहानी एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को एक खास तोहफा देकर सरप्राइज करना चाहता है। उसे लगता है कि उसके पिता, जो उनके साथ नहीं रहते, उन्हें घर वापस लाना ही सबसे कीमती तोहफा होगा। पिता की तलाश में निकले इस सफर में उसकी दुनिया बदल जाती है, लेकिन अंत में उसे ऐसा तोहफा मिलता है जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *