मिर्जापुर में किसानों को सुविधा:10 किमी दायरे में धान के सरकारी खरीद केंद्र बनेंगे, समय पर भुगतान के निर्देश

मिर्जापुर में किसानों को सुविधा:10 किमी दायरे में धान के सरकारी खरीद केंद्र बनेंगे, समय पर भुगतान के निर्देश

मिर्जापुर में धान खरीद प्रक्रिया में कथित लापरवाही के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने क्रय केंद्रों की समीक्षा की। उन्होंने किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के किसानों को अपने गांव से अधिकतम 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित धान क्रय केंद्रों पर ही धान बेचने की सुविधा मिलेगी। इसका उद्देश्य किसानों को लंबी दूरी तय करने की परेशानी से बचाना है। विशेष या अपरिहार्य परिस्थितियों में, यदि 10 किलोमीटर के भीतर क्रय संभव न हो, तो अधिकतम 15 किलोमीटर तक की दूरी वाले केंद्र पर धान बेचने की अनुमति दी जा सकती है। ऐसे मामलों में कारणों का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य होगा। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 118 धान क्रय केंद्र संचालित हैं, जहां किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदा जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को प्रतिदिन अधिकतम 100 कुंतल धान खरीदने का निर्देश दिया, ताकि व्यवस्था सुचारु रहे और अनियमितताओं से बचा जा सके। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि जिस दिन धान खरीदा जाए, उसी दिन उसका विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाए। साथ ही, किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी उसी दिन सुनिश्चित किया जाए। इस प्रक्रिया में किसी भी देरी या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद के प्रत्येक पात्र किसान का धान खरीदा जाएगा। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह ने कल सीएम योगी से मिले, धान खरीद में समस्याओं पर चर्चा किया, जिस पर डीएम ने समीक्षा बुला ली और निर्देश जारी कर दिया। धान खरीद का मामला है, जिले के जमालपुर ब्लाक को धान का कटोरा कहा जाता है। धान की खेती से जुड़े किसान अधिक हैं। भास्कर में खबर है। इसलिए भेज दिया है। कोई खबर छूटने न पाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *