UP में भीषण गर्मी का कहर: बांदा 46°C के पार, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट

UP में भीषण गर्मी का कहर: बांदा 46°C के पार, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट

IMD alert issued: मौसम विभाग लगातार हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है। प्रदेश में आसमान से मानो आग की बारिश हो रही है। बांदा प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। झांसी दूसरे, हमीरपुर तीसरे और बनारस से चौथे स्थान पर रहे। सुल्तानपुर का भी तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया है।‌ मौसम वैज्ञानिक ने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधान किया है। डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि घर से बाहर निकलते समय सर ढक कर रखें, छाते का इस्तेमाल करें, धूप से आने के बाद तुरंत का ठंडा पानी पीना खतरनाक हो सकता है। गर्मी से बचने के लिए कमरे को बंद करके रखें और खिड़कियों में पर्दे डाल दें।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, फोटो सोर्स- आईएमडी

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि गर्मी के दौरान प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहना चाहिए। ओआरएस घोल, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, औरघं लस्सी पीना भी लाभदायक है। सीजन के फल तरबूज, खीरा, खरबूजा, पुदीना, और दही को भी लेना लाभदायक होता है। तली-भुनी चीज से बचना चाहिए।

कैसा है कानपुर मंडल के जिले का मौसम?

आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश कानपुर मंडल के जिले इटावा का तापमान 44 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान है, जबकि फर्रुखाबाद का 43 से 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।‌ कन्नौज में भी 43 से 44 डिग्री के बीच तापमान रह सकता है, औरैया का अधिकतम तापमान 44 डिग्री को पार कर सकता है। इस दौरान दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। अगले 24 घंटे में आंधी या बारिश की संभावना नहीं है; आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।

तापमान हो रही वृद्धि

आईएमडी से गाड़ी आंकड़ों के अनुसार, बांदा प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 46.4 डिग्री टच किया गया, जबकि झांसी का 44.6, हमीरपुर का 44.2, बनारस का 45.4, और सुल्तानपुर का 45.3 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, हमीरपुर, कानपुर, हरदोई, लखनऊ, मैनपुरी, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फुरसतगंज, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाज़ीपुर, गोरखपुर, और हरदोई का तापमान भी 40 से 44 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जरी

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए लू अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार 17 और 18 मई को आगरा, औरैया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, महोबा, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर, सोनभद्र और बनारस के साथ आसपास के जिलों के लिए भी भीषण लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 19, 20 और 21 मई को ऑरेंज और येलो अलर्ट (फोटो में देखें) दोनों जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *