शिवहर पुलिस ने बैंक से रुपए निकालकर घर लौट रही महिला से हुई छिनतई की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से घटना में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। यह घटना 20 जनवरी 2026 को हुई थी। रेणु देवी (पति स्वर्गीय राम साह) भारतीय स्टेट बैंक, शिवहर शाखा से पैसे निकालकर अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके साथ छिनतई की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में शिवहर थाना में कांड संख्या 13/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण के निवासी पवन कुमार सहनी (25), सोनू कुमार (30) और लवकुश साह के रूप में हुई है। घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हुंडई EON कार, तीन मोबाइल फोन, 6700 रुपए नगद और गाड़ी का स्मार्ट कार्ड बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी है। शिवहर पुलिस ने बैंक से रुपए निकालकर घर लौट रही महिला से हुई छिनतई की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से घटना में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। यह घटना 20 जनवरी 2026 को हुई थी। रेणु देवी (पति स्वर्गीय राम साह) भारतीय स्टेट बैंक, शिवहर शाखा से पैसे निकालकर अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके साथ छिनतई की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में शिवहर थाना में कांड संख्या 13/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण के निवासी पवन कुमार सहनी (25), सोनू कुमार (30) और लवकुश साह के रूप में हुई है। घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हुंडई EON कार, तीन मोबाइल फोन, 6700 रुपए नगद और गाड़ी का स्मार्ट कार्ड बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी है।


