Eveready Industries का Q1 शुद्ध लाभ 22.3 प्रतिशत बढ़कर 36.97 करोड़ रुपये हुआ

Eveready Industries का Q1 शुद्ध लाभ 22.3 प्रतिशत बढ़कर 36.97 करोड़ रुपये हुआ

बैटरी और टॉर्च बनाने वाली कंपनी एवररेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 22.3 प्रतिशत बढ़कर 36.97 करोड़ रुपये हो गया। बर्मन परिवार द्वारा प्रवर्तित इस कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एक साल पहले इसी अप्रैल-जून अवधि में 30.23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 8.97 प्रतिशत बढ़कर 407.71 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 374.14 करोड़ रुपये था। एवररेडी इंडस्ट्रीज ने अपने आय बयान में कहा कि यह राजस्व वृद्धि की लगातार सातवीं तिमाही थी। समीक्षाधीन तिमाही में एवररेडी इंडस्ट्रीज का खर्च 7.13 प्रतिशत बढ़कर 357.03 करोड़ रुपये हो गया।

इसे भी पढ़ें: SBI Q1 Profit 13.73 प्रतिशत बढ़कर 24,113 करोड़ रुपये हुआ, NPA में हुआ सुधार

इस दौरान कुल आय सालाना आधार पर 8.34 प्रतिशत बढ़कर 407.97 करोड़ रुपये रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *